PCC चीफ जीतू पटवारी बोले- पार्टी मेरा परिवार, कान फूंकने का काम नहीं चलेगा
मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुटबाजी को लेकर कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया है। पटवारी ने कहा कि पार्टी में मतभेद की कोई जगह नहीं है, किसी भी परिस्थिति में मन में खटास नहीं रखना है।
इंदौर: मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुटबाजी को लेकर कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया है। पटवारी ने कहा कि पार्टी में मतभेद की कोई जगह नहीं है, किसी भी परिस्थिति में मन में खटास नहीं रखना है। इंदौर में PCC चीफ जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
कान फूंकने के काम नहीं चलेगा
जीतू पटवारी ने देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सब परिवार के लोग हैं, कार्यकर्ताओं में कभी-कभी छोटी-छोटी बातें हो जाती हैं पार्टी में ऐसा होता है, लेकिन जिसके पास जिम्मेदारी है वह उसको सही से निभाए, मेरे पास प्रदेश कार्यालय की जिम्मेदारी है। मेरे पास कई लोग कान फूंकने के लिए आए बताने लगे ऐसा-ऐसा हुआ है, मैंने उन्हें डांटते हुए कहा यहां कान फूंकने का काम बिल्कुल भी नहीं चलेगा।
पार्टी मेरा परिवार है: जीतू पटवारी
पटवारी ने आगे कहा कि पार्टी मेरा परिवार है, अगर कोई छोटी-मोटी बात होगी तो कार्यकर्ता सवाल पूछेंगे ये पद की जिम्मेदारी है कि जवाब दे, पूछना भी चाहिए। जितने भी लोग कान फूंकने वाले हैं मैं उनसे हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि ये ना करें, मेरी कांग्रेस पार्टी मेरा परिवार है। इसकी बढ़ोत्तरी के लिए मुझे कितना भी अपमान या सम्मान मिले मुझे सब मंजूर है पार्टी से बड़ा मेरे लिए कुछ भी नहीं है। कोई भी मन में छोटी सी भी खटास नहीं रखना है।
pushpendra 
