Indore की सियासत में फिर गूंजा ‘घंटा’ शब्द, रागिनी नायक ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर किया पलटवार

Ragini Nayak Statement : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने विजयवर्गीय के अंदाज में कहा कि राहुल गांधी के आने से भाजपा को “घंटा फायदा होगा”।

Indore की सियासत में फिर गूंजा ‘घंटा’ शब्द, रागिनी नायक ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर किया पलटवार

Indore News : मध्य प्रदेश इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासत गरमा गई है। कार्यक्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज होती नजर आ रही है। हाल ही में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर कहा था कि उनके आने से कांग्रेस के बजाय भाजपा को फायदा होगा। अब कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने विजयवर्गीय के इस बयान पर उसी अंदाज में पलटवार किया है। रागिनी नायक ने कहा कि राहुल गांधी के आने से भाजपा को “घंटा फायदा होगा”। साथ ही उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय को बयान देने से पहले अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत भी दी।

दरअसल,  इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक (Ragini Nayak) ने कार्यक्रम को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया से चर्चा की।

इसी दौरान उनसे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के उस बयान को लेकर सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के इंदौर आने से कांग्रेस को नहीं, बल्कि भाजपा को फायदा होगा। कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर रागिनी नायक ने तीखा पलटवार किया। 

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी ने आगे कहा कि कैलाश विजयवर्गीय जो बोलते हैं, उसमें कई बार उनका अपना ही मजाक बन जाता है। उन्होंने कहा कि अगर विजयवर्गीय यह कह रहे हैं कि राहुल गांधी के इंदौर आने (Rahul Gandhi Indore visit) से भाजपा को फायदा होगा, तो वह कहती हैं कि घंटा फायदा होगा।

रागिनी नायक ने कैलाश विजयवर्गीय को निशाने पर लेते हुए कहा कि बयान देने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय को कोई भी बयान देने से पहले थोड़ा सोच लेना चाहिए। 

गौरतलब है कि राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है। वहीं भाजपा की ओर से भी कांग्रेस और राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में रागिनी नायक के बयान में ‘घंटा’ शब्द के इस्तेमाल के बाद इंदौर की राजनीति में जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं। बता दें, इससे पहले भी इंदौर की सियासत में ‘घंटा’ शब्द को लेकर बयानबाजी सुर्खियों में रही है।