गोमांस तस्करी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
गोमांस मिलने के मामले को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को नगर निगम के माता मंदिर स्थित मुख्यालय का घेराव किया। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस अपना आंदोलन और तेज करेगी और मुख्यमंत्री व महापौर के निवास का भी घेराव किया जाएगा।
भोपाल: गोमांस मिलने के मामले को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को नगर निगम के माता मंदिर स्थित मुख्यालय का घेराव किया।
गोमांस विवाद पर कांग्रेस का निगम घेराव
बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और गाय के पोस्टर लेकर पहुंचे और नगर निगम व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कि कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर निगम के आधुनिक स्लॉटर हाउस से निकले वाहन में 26 टन मांस पाया गया, जिसमें गोमांस की पुष्टि हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है, तो राजधानी भोपाल में गोमांस की बिक्री और तस्करी कैसे हो रही है।
अमित शर्मा बोेले- जिम्मेदारो पर हो कार्रवाई
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अमित शर्मा ने कहा कि यह पूरा मामला बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं था। उन्होंने पूछा कि स्लॉटर हाउस से मांस से भरी गाड़ी बाहर कैसे निकल गई, ठेकेदार को टेंडर किसने दिलाया और किन लोगों को इस गोरखधंधे से लाभ पहुँचाया जा रहा है।कांग्रेस ने दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही ठेकेदार के घर और स्लॉटर हाउस पर बुलडोजर चलाने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी अपील की।
कांग्रेस करेगी CM , महापौर का निवास घेराव
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस अपना आंदोलन और तेज करेगी और मुख्यमंत्री व महापौर के निवास का भी घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस ने कहा कि जब तक इस मामले में जवाबदेही तय नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
sanjay patidar 
