Indore news: राहुल के MP आने से पहले कांग्रेस में दो फाड़, एक BJP पर हमलावर, दूसरा सोशल मीडिया पर एक्टिव

राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से पहले भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी और नेताओं के अलग-अलग रुख उजागर हुए हैं। एक धड़ा बीजेपी पर हमलावर है वहीं दूसरा सोशल मीडिया पर सक्रिय है।

Indore news: राहुल के MP आने से पहले कांग्रेस में दो फाड़, एक BJP पर हमलावर, दूसरा सोशल मीडिया पर एक्टिव

भोपाल: राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से पहले ही कांग्रेस के भीतर कलह और गुटबाजी की झलक साफ दिखाई दे रही है। इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर पार्टी के दो धड़े सामने आए हैं। एक खेमा इस मामले में पूरी तरह बीजेपी पर हमलावर है, जबकि दूसरा खेमा इस मुद्दे में कम रुचि दिखा रहा है। इस जल कांड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रहे है.

प्रदेश कांग्रेस में दो फाड़, सिनियर नेता सोशल मिडिया तक सिमित

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी दूरी बनाकर इस मुद्दे से किनारा किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सिर्फ सोशल मिडिया तक सिमित रह गये हैं. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी के चलते कांग्रेस की एकता और एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं।इससे साफ हो रहा है कि कांग्रेस के भीतर इस मामले को लेकर सक्रियता और निष्क्रियता दोनों नजर आ रही हैं। पार्टी के कई नेता इस मामले पर मुखर हैं, जबकि कुछ नेता पूरी तरह गायब हैं।

जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष  कर चुके भागीरथपुरा के दौरे

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,पुर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा दौरे कर चुके हैं और कई अन्य कांग्रेसी नेता भी भागीरथपुरा मामले को लेकर मोर्चा खोल चुके हैं। वहीं, एक धड़ा इस मुद्दे से दूरी बनाए हुए है, जिसे पार्टी के अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा माना जा रहा है।

राहुल गांधी के MP आने की अटकलें  तेज

भागीरथपुरा मामले पर राहुल गांधी भी मुखर हैं.और उनके इंदौर दौरे की अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस चाहती है कि राहुल गांधी इंदौर आकर इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएं और पार्टी के भीतर एकजुटता का संदेश दें।