इंदौर में वंदे मातरम विवाद पर सियासत तेज: 85 वार्डों में बीजेपी का प्रदर्शन, उषा ठाकुर के बयान से गरमाया माहौल

पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा- जो वंदे मातरम नहीं कहे, उसे देश छोड़ना होगा।

इंदौर में वंदे मातरम विवाद पर सियासत तेज: 85 वार्डों में बीजेपी का प्रदर्शन, उषा ठाकुर के बयान से गरमाया माहौल

इंदौर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शहर के सभी 85 वार्डों में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दरअसल, इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान वंदे मातरम गाने से इनकार को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सड़क पर उतर आया है। बीजेपी कार्यकर्ता शहर के अलग-अलग वार्डों में पुतला दहन कर विरोध जता रहे हैं।

वहीं, प्रमुख चौराहों पर सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र होकर राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर रहे हैं। नवलखा चौराहे पर एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। जिसमें बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल खान द्वारा वंदे मातरम गाने से इनकार के बाद यह विवाद और गहरा गया है। इसी कड़ी में बड़ा गणपति चौराहा पर आयोजित वंदे मातरम कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल हुए।

फिलहाल, पूरे मामले को लेकर इंदौर का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, इस मुद्दे भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज मिश्रा ने भी दोनों ही कांग्रेस पार्टी का निशान सदा और उन्हें कहा कि वंदे मातरम गाने से इनकार करने वाली वह दोनों पार्षद खुद अपनी चार-पांच पीढ़ी खंगाल कर देखें, तो उन्हें भी उनके पूर्वज हिंदू ही मालूम होंगे, इसके साथ भी उन्होंने कहा है कि अगर वह दोनों ही पार्षद घर वापसी कर सनातन धर्म को अपनाना चाहते हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं।

जो वंदे मातरम नहीं कहे, उसे देश छोड़ना होगा- उषा ठाकुर

इंदौर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर छिड़ा विवाद अब और गहराता जा रहा है। कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान के बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। अब इस पूरे मामले में अब पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए कई विवादित बयान दिए हैं। साथ ही उन्होंने प्रयागराज कुंभ से जुड़ी वायरल लड़की के मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए बड़ा आरोप भी लगाया है।

इंदौर में वंदे मातरम को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व मंत्री उषा ठाकुर और भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस और मुस्लिम पार्षदों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा कि इस देश में रहना है तो वंदे मातरम कहना ही होगा, जो नहीं कहेगा उसे देश छोड़ना पड़ेगा। उषा ठाकुर ने वंदे मातरम के अपमान को राष्ट्रद्रोह बताते हुए कहा कि यह भारत है, कोई इस्लामिक देश नहीं, और यहां हर नागरिक को राष्ट्रगीत का सम्मान करना ही होगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग देश में रहते हुए भी राष्ट्रभावना का विरोध कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह उसकी देशविरोधी मानसिकता का उदाहरण है और जनता इसका जवाब जरूर देगी।

वहीं, प्रयागराज कुंभ की वायरल लड़की के मामले पर बोलते हुए उषा ठाकुर ने इसे लव जिहाद का बड़ा प्रकरण बताया। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के लिए संगठित तरीके से काम किया जा रहा है और इसके पीछे बड़ी फंडिंग भी हो सकती है। उषा ठाकुर ने दावा किया कि पहले सिंहस्थ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली एक लड़की बाद में धर्मांतरित हो गई, जो इस तरह की गतिविधियों की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि धर्मांतरण ही राष्ट्रांतरण है और ऐसी घटनाएं देश के लिए बड़ी चिंता का विषय हैं। फिलहाल, वंदे मातरम विवाद और लव जिहाद को लेकर दिए गए इन बयानों ने इंदौर की राजनीति को और गर्मा दिया है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में आगे क्या राजनीतिक और प्रशासनिक कार्रवाई होती है।