Amit Shah बोले- विपक्ष चर्चा करें, हर चीज का जवाब दूंगा
FCRA Bill पर JPC की मांग के बीच संसद में हंगामा, विपक्ष केंद्रीय गृहमंत्री के बयान पर अड़ा, अमित शाह ने कहा- विपक्ष सदन को चलने दें, आज 3 बजे से चर्चा शुरू करें, मैं सदन में बैठूंगा, सबको सुनूंगा और कल 3 बजे सबको जवाब दूंगा
Monsoon Session के 18वें दिन बुधवार को Lok Sabha और Rajya Sabha में विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसदों ने कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इनमें दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई और Ram Temple से जुड़े चढ़ावे का मामला भी शामिल रहा।
सरकार की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने विपक्ष से सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। आज दोपहर 3 बजे से चर्चा शुरू की जाए, वह खुद सदन में बैठेंगे और सभी को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि अगले दिन 3 बजे वह चर्चा का जवाब देंगे।
मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है।
— Amit Shah (@AmitShah) August 12, 2026
विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष जी के पास चर्चा का पत्र दे, आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। मैं कल विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा।
फिर जनता… pic.twitter.com/6ZeYNdZUP2
हमें उनके भाषण में दिलचस्पी नहीं- Rahul
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने कहा कि हमें Amit Shah के भाषण में कोई दिलचस्पी नहीं है। जब मैं 'हम' कहता हूं, तो मेरा मतलब इस देश की युवा पीढ़ी से है। स्टूडेंट्स को गोली किसने मारी? स्टूडेंट्स को कीलों वाली लाठियों से पीटने का ऑर्डर किसने दिया? क्या Amit Shah ने हमारे बच्चों को गोली मारने का ऑर्डर दिया था? अगर उन्होंने दिया है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
When a man lacks the courage to speak the truth, his silence speaks for him.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 12, 2026
Amit Shah’s silence is his confession. pic.twitter.com/allKZBCadh
उनके घर के सामने हजार पुलिस वाले खड़े होते हैं। 30 गाड़ियां उनके आगे पीछे होती हैं कि कहीं कोई बच्चा न आ जाए। पिछले 20 दिनों से Amit Shah गायब हैं। गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है। वह सदन में नहीं आ सकते।
विपक्ष ने Amit Shah से मांगा जवाब
विपक्षी सांसद लगातार Amit Shah के बयान की मांग कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने छात्र प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर Home Minister से जवाब मांगा। विपक्षी नेताओं ने Parliament परिसर में प्रदर्शन करते हुए ‘Amit Shah जवाब दो’ के नारे भी लगाए।
कांग्रेस सांसद Priyanka Gandhi ने भी पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। वहीं, Kharge ने कहा कि अगर सरकार जवाब नहीं देती है तो विपक्ष अपना विरोध जारी रखेगा।
Akhilesh ने FCRA Bill पर उठाए सवाल
सपा सांसद Akhilesh Yadav ने FCRA Amendment Bill को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल अल्पसंख्यकों को दबाने के लिए लाया जा रहा है। विपक्ष पहले भी FCRA Bill को लेकर सरकार से विस्तृत चर्चा और जांच की मांग करता रहा है।
FCRA Bill में विदेशी फंड पाने वाले NGOs और संस्थाओं से जुड़े नियमों में बदलाव का प्रस्ताव है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य विदेशी फंड के इस्तेमाल में पारदर्शिता और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Varsha Shrivastava 
