US-सऊदी ने किए Iraq में हवाई हमले, Iran समर्थित PMF के 8 लड़ाके मारे गए
Iran ने जवाब में दागीं Ballistic Missiles, Saudi Arabia ने Drone Attack नाकाम करने का दावा
US और Saudi Arabia ने Iraq में Iran समर्थित मिलिशिया ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेना के अनुसार, इन ठिकानों का इस्तेमाल अमेरिकी सैनिकों और Saudi Arabia के ऊर्जा केंद्रों पर हमले की तैयारी के लिए किया जा रहा था। इस कार्रवाई के बाद Middle East में तनाव और बढ़ गया है।
Iraq की Popular Mobilization Forces (PMF) ने दावा किया है कि US और Saudi Air Strikes में उसके 8 लड़ाके मारे गए हैं, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। PMF Iraq में सक्रिय एक बड़ा सुरक्षा संगठन है, जिसमें कई Iran समर्थित समूह शामिल हैं।
Iran ने जवाबी कार्रवाई में दागीं Ballistic Missiles
हवाई हमलों के कुछ घंटे बाद Iran ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई Ballistic Missiles लॉन्च कीं। अमेरिकी Central Command (CENTCOM) के मुताबिक, ये मिसाइलें Jordan में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने की ओर दागी गई थीं, लेकिन सभी मिसाइलों को रास्ते में ही रोक दिया गया।
वहीं, Saudi Arabia ने दावा किया कि उसके Eastern Province में मौजूद तेल ठिकानों की ओर बढ़ रहे कई ड्रोन को मार गिराया गया। Saudi ऊर्जा केंद्र पहले भी क्षेत्रीय तनाव के दौरान निशाने पर रहे हैं।
Hormuz Strait और Red Sea में भी बढ़ी हलचल
Iran के Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने दावा किया है कि उसने Hormuz Strait में तीन तेल टैंकरों को रोका है। यह इलाका दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है।
इसके अलावा, Yemen के Houthi Rebels ने Red Sea में एक Saudi Oil Tanker पर Ballistic Missile हमला करने का दावा किया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, US, Saudi Arabia और Iran के बीच बढ़ते सैन्य तनाव से पूरे Middle East क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।
Varsha Shrivastava 
