स्कूल में बच्चों से गाली-गलौज रोकने पर अतिथि शिक्षक से मारपीट, चार लोगों पर मामला दर्ज
रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत झौरा स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्थ अतिथि शिक्षक विनोद साहू के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में खड़े ट्रैक्टर पर कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी एक स्थानीय वहां पहुंचा और बच्चों के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब शिक्षक विनोद साहू ने गाली देने से रोका तो युवक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
रीवा। जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के झौरा में स्थित शासकीय स्कूल के शिक्षक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पीडि़त शिक्षक ने मामले की शिकायत सेमरिया थाना में की है।
बताया गया कि स्कूल परिसर में खड़े ट्रैक्टर में चढ़कर स्कूल के बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान एक सरहंग पहुंचा और बच्चों के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। ऐसे में शिक्षक ने गाली देने से मना किया तो सरहंग ने शिक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना के दौरान मारपीट कर रहे आरोपी युवक के साथ उसके परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। फिलहाल स्कूल के अन्य शिक्षकों ने विवाद के दौरान मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया और मामले को शांत कराया।
पीडि़त शिक्षक द्वारा मामले की शिकायत सेमरिया थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सेमरिया थाना के शासकीय माध्यमिक शाला झौरा में पदस्थ अतिथि शिक्षक विनोद साहू के साथ स्थानीय निवासी अभयराज सिंह द्वारा मारपीट की गई है।
पीडि़त शिक्षक द्वारा थाने में की गई शिकायत के पुलिस ने अभय राज सिंह सहित उसके परिवार के तीन अन्य लोगों पर मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज करते हुए मामले की विवेचना श्ुारू कर दी है।
Saba Rasool 
