तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, कोटक और एक्सिस बैंक के शेयर उछले

बैंकिंग, हेल्थकेयर और रियल्टी सेक्टर में तेजी देखी गई, जबकि कुछ सरकारी बैंकों और कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही.

तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, कोटक और एक्सिस बैंक के शेयर उछले
GOOGLE

Share Market Update: 1 अक्टूबर को शेयर बजार बढ़त के साथ बंद हुआ. कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 716 अंक की तेजी के साथ 80,983 पर जबकि निफ्टी  225 अंक की तेजी के साथ  24,836 पर बंद हुआ. आज शेयर बाजार जहां गिरावट के साथ खुला था तो शाम होते-होते शेयर्स में तेजी देखी गई. 

सेंसेक्स के आज 30 में से 21 शेयर्स प्रॉफिट में थे जबकि बाकि के 9 शेयर्स में गिरावट हुई. वहीं निफ्टी के 50 में से 37 शेयर्स आज प्रॉफिट में रहे. 

आज बैंक के शेयर्स में भी तेजी देखने को मिली, कोटक बैंक, और एक्सिस बैंक 3.6% की बढ़त के साथ बंद हुए. साथ ही ट्रेंट, सनफार्मा, हेल्थकेयर और रियल्टी में भी तेजी देखी गई जबकि सरकारी बैंकों के इंडेक्स 0.37% की गिरावट के साथ बंद हुए. बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक के शेयरों में भी गिरावट रही.

सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 80,500 पर जबकि निफ्टी 70 अंक की बढ़त के साथ 24,680 पर कारोबार कर रहा था.