Closing Bell: शाम होते ही पलटी बाजी! गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार
20 मई को शेयर बाजार में दिनभर की गिरावट के बाद शाम को तेजी लौटी, जिसमें सेंसेक्स 118 अंक और निफ्टी 41 अंक चढ़कर बंद हुआ। बाजार की इस रिकवरी में हिंडाल्को और रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप गेनर्स रहे, जबकि बीईएल और टाटा स्टील में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।
20 मई, बुधवार को दिन में जहां गिरावट का माहौल था, वहीं शाम होते ही बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 118 अंक चढ़कर 75,318 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 41 अंकों की तेजी के साथ 23,659 के स्तर पर बंद हुआ।
आज Hindalco (3.5% ऊपर), Reliance Industries (2.8% ऊपर) और Bajaj Auto आज के टॉप गेनर्स रहे। जबकि Bharat Electronics (BEL), Tech Mahindra और Tata Steel में सबसे ज्यादा बिकवाली दर्ज की गई।
सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 23,500 के नीचे; बैंकिंग और मेटल शेयरों में भारी गिरावट

20 मई 2026 को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 600 अंक लुढ़ककर 74,600 पर, जबकि निफ्टी 23,500 के स्तर से नीचे गिरकर 23,420 के आसपास खुला...पूरी खबर पढ़ें

