स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ी! स्मृति और पलाश की शादी टली
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की 23 नवंबर को होने वाली शादी कुछ समय के लिए टाल दी गई है। शादी टालने का कारण स्मृति के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत बताई गई है।
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल 23 नवंबर को शादी करने वाले थे कि अचानक उनकी शादी टलने की खबर सामने आ रही है। हाल ही में क्रिकेटर के मैनेजर ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों की शादी कुछ समय के लिए टाल दी गई है। दरअसल, स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद दोनों के परिवारों ने शादी को रोकने का फैसला लिया है।

सोशल मीडिया पर कपल्स की हल्दी, मेहंदी और संगीत की कई वीडियोस भी वायरल हो रही थीं। संगीत में स्मृति और पलाश के डांस का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। संगीत में स्मृति के पापा और मम्मी ने भी डांस किया था, और स्मृति के पिता ने सोलो परफॉर्मेंस भी दी थी। लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने की वजह से शादी दोनों से पोस्टपोन कर दी गई है।


