Mahindra XUV 7XO हुई लॉन्च के लिए तैयार, जानें फीचर्स और प्री-बुकिंग डिटेल्स

Mahindra अपनी नई SUV XUV 7XO को 5 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है, जिसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इस कार में ADAS, 540 डिग्री कैमरा, सनरूफ, ट्रिपल स्क्रीन और पेट्रोल-डीजल इंजन जैसे कई दमदार फीचर्स मिलेंगे।

Mahindra XUV 7XO हुई लॉन्च के लिए तैयार, जानें फीचर्स और प्री-बुकिंग डिटेल्स
GOOGLE

अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, Mahindra कंपनी कार का नया मॉडल Mahindra XUV 7XO लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस नए मॉडल को 5 जनवरी को ही लॉन्च करने की तैयारी में है। सोशल मीडिया पर कंपनी ने कई वीडियो भी शेयर किए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस नई गाड़ी के फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में।

Mahindra XUV 7XO के फीचर्स

Mahindra XUV 7XO में Harman Kardon ऑडियो सिस्टम मिलेगा। इसमें 540 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS और लेन डिपार्चर सिस्टम भी है। गाड़ी में सनरूफ और रियर सीट पर स्क्रीन की भी सुविधा है। कार में Adrenox भी है, साथ ही फ्रंट में ट्रिपल स्क्रीन जैसे फीचर भी शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन की सुविधा होगी। साथ ही इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन भी हो सकते हैं।

प्री-बुकिंग स्टार्ट

कंपनी 5 जनवरी को इस नए मॉडल को लॉन्च करने वाली है। मार्केट में गाड़ी आने से पहले ही इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। अगर आप भी गाड़ी की प्री-बुकिंग कराना चाहते हैं तो SUV को 21 हजार रुपये ऑनलाइन या डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं।