PM मोदी ने की हरमन एंड गैंग से हार की बात, ट्रोलिंग सेना पीछे पड़ गई

भारत वींमेश वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. लेकिन ये इतना आसान नहीं था. एक समय ऐसा था जब लग रहा था की भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. 3 मैच लागातार हारने के बाद भारतीय फैंस भी निराश हो चुके थे.

PM मोदी ने की हरमन एंड गैंग से हार की बात, ट्रोलिंग सेना पीछे पड़ गई
एक्स

PM Modi on Team India Trolling: भारत वींमेश वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. लेकिन ये इतना आसान नहीं था. एक समय ऐसा था जब लग रहा था की भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. 3 मैच लागातार हारने के बाद भारतीय फैंस भी निराश हो चुके थे. लेकिन फिर भारत चैंपियन बना. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरमन एंड कंपनी से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान टीम इंड‍िया के इस प्रदर्शन का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने जिस तरह टीम इंड‍िया के प्रदर्शन के बारे में बारीकी से बात की, उससे हरमन ब्रिगेड कायल दिखी. पीएम मोदी ने टीम इंड‍िया से मुलाकात के दौरान इन 3 हार का जिक्र किया और हार ना मानने के टीम के जज्बे की तारीफ की. ध्यान रहे हरमन ब्रिगेड को ग्रुप मुकाबलों में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेल‍िया और इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद भारत के सेमीफाइनल के पहुंचने की संभावनाओं पर सवाल उठने लगे थे, लेकिन फ‍िर भारत की बेटियों ने न्यूजीलैंड को ऐसा मजा चखाया कि वो सेमीफाइनल की हकदार बन गईं.

टीम इंड‍िया की उन तीन हार पर पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान बात की. वहीं क्रिकेट देशवास‍ियों के लिए कितना जरूरी है. इस पर भी उन्होंने बात की. PM मोदी ने चैम्प‍ियन बेट‍ियों से कहा- आप लोगों ने वाकई बहुत बड़ा काम किया है. क्रिकेट एक खेल नहीं हैं, बल्क‍ि लोगों की जिंदगी बन गया है. क्रिकेट में अगर कुछ अच्छा होता है तो भारत अच्छा फील करता है, अगर क्रिकेट में इधर कुछ भी हो जाए तो देश हिल जाता है. आप लोग 3 मैच हारे तो ट्रोल‍िंग सेना आपके पीछे पड़ गई थी. भगवान राम और हनुमान का जिक्र, अमनजोत का जगल‍िंग कैच...

PM मोदी ने हरमन ब्रिगेड से क्या-क्या बातें कीं,

मुलाकात के दौरान सबसे पहले टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने बताया कि कैसे इस टीम ने 2 साल तक मेहनत की. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 की मुलाकात को याद किया, जब टीम बिना ट्रॉफी के मिली थी. मुलाकात में हरमन ने कहा कि वह चाहती हैं ऐसे ही टीम इंड‍िया बड़े ख‍िताब जीतकर टीम से मिलती रहे. पीएम मोदी ने बुधवार को हुई इस मुलाकात के दौरान स्मृत‍ि मंधाना, दीप्त‍ि शर्मा, अमनजोत कौर, क्रांत‍ि गौड़, जेमिमा रोड्र‍िग्स से भी बात की. इस दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष म‍िथुन मन्हास भी टीम के साथ पहुंचे थे.