Singrauli News: कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन कर हो रहा था नलकूप खनन, सरई पुलिस ने बोरिंग मशीन ट्रक किया जब्त
सिंगरौली में नलकूप खनन पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से बोरिंग कार्य किए जाने पर सरई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.
सिंगरौली में नलकूप खनन पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से बोरिंग कार्य किए जाने पर सरई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन कर रहे बोरिंग मशीन ट्रक को जब्त करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार 15 मई 2026 को बरका चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गन्नई में राजकुमार बैस के घर के पीछे बोरिंग मशीन लगाकर नलकूप खनन किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
पुलिस ने मौके पर ट्रक क्रमांक **TN 48 X 2414** से जमीन में नलकूप खनन होते पाया. जांच के दौरान चालक ने अपना नाम प्रेमलाल जायसवाल उर्फ गुड्डू जायसवाल पिता रामसिया जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी पटेहरा खुर्द थाना कोतवाली सीधी, हाल निवासी घोघरा सरई जिला सिंगरौली बताया.
वैध अनुमति नहीं दिखा सका चालक
पुलिस द्वारा नलकूप खनन संबंधी वैध अनुमति पत्र मांगे जाने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोरिंग मशीन ट्रक को जब्त कर लिया.
जिले में 15 जुलाई तक नलकूप खनन पर प्रतिबंध
पुलिस ने बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा आदेश क्रमांक 1545/कले./आरटीएम शाखा/2026 के तहत 2 मई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक जिले में नलकूप खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. इसके बावजूद आदेश का उल्लंघन कर अवैध रूप से बोरिंग कार्य किया जा रहा था.
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
मामले में पुलिस चौकी बरका में अपराध क्रमांक 60/26 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 223 बीएनएस के तहत प्रकरण कायम किया गया है. साथ ही मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है.
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज गौरव राजपूत, उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान और पुलिस अधीक्षक सिराज के.एम. के निर्देशन में की गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरई जितेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बरका चौकी पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया.
कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नृपेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक एस.के. सोनवानी, आरक्षक मनीष ठाकुर एवं आरक्षक सावन मुजाल्दे की सराहनीय भूमिका रही.
shivendra 
