MP Transfer News: मध्य प्रदेश में 65 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले, कई शहरों के CSP बदले

मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने 65 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और पीथमपुर के CSP बदले गए हैं, जबकि बालाघाट हॉक फोर्स में 18 अधिकारियों की तैनाती की गई है। पढ़ें पूरी ट्रांसफर लिस्ट और प्रमुख बदलाव।

MP Transfer News: मध्य प्रदेश में 65 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले, कई शहरों के CSP बदले

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने शनिवार देर रात राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 65 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और पीथमपुर के नगर पुलिस अधीक्षकों (CSP) में बदलाव किया गया है। वहीं, भोपाल और इंदौर में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बालाघाट हॉक फोर्स में 18 अधिकारियों की तैनाती

तबादला आदेश में सबसे ज्यादा नियुक्तियां बालाघाट स्थित हॉक फोर्स में की गई हैं। यहां 18 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को सहायक सेनानी (Assistant Commandant) के रूप में पदस्थ किया गया है। यह तैनाती नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है। 

देखे पूरी लिस्ट.....

यहां देखें पूरी लिस्ट