मंदसौर में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने फहराया तिरंगा, वीर बलिदानियों को किया नमन

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मंदसौर में देशभक्ति का रंग, जगदीश देवड़ा ने किया ध्वजारोहण

मंदसौर में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने फहराया तिरंगा, वीर बलिदानियों को किया नमन

मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मंदसौर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को वंदन किया। आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले और सर्वस्व त्यागने वाले वीर बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति श्रद्धाभाव व्यक्त किए और उपस्थित गणमान्यजन सहित प्रदेश और जिलेवासियों को शुभकामनाएं प्रदान की।

समारोह में वंदे मातरम का सामूहिक गान स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति की भावनाओं को नए आयाम देने वाला रहा। आकर्षक परेड का निरीक्षण कर प्लाटून कमांडर से परिचय प्राप्त किया और पुलिस, एनसीसी, स्काउट, सशस्त्र बलों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया।

प्रदेश की जनता के नाम माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र रक्षा सेनानियों का सम्मान कर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक और सराहनीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी देखा।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों और सराहनीय प्रस्तुतियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में गणमान्यजन की उपस्थिति रही और सभी ने स्वाधीनता दिवस के उल्लास को उत्साह से प्रकट किया।