Happy patel: स्क्रीनिंग में शामिल हुए आमिर खान और बॉलीवुड सेलेब्स
14 जनवरी को मुंबई में Happy Patel: खतरनाक जासूस की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और परिवार समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए।
14 जनवरी को मुंबई में 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' (Happy Patel: Khatarnak Jasoos) की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज आए। आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ आए। वहीं उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी आईं। आमिर की मां जीना हुसैन और बहनें निखत और फरहत खान भी स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए आईं।

वहीं इवेंट में राजू हिरानी, तृप्ति डिमरी, कुणाल खेमू, बाबिल खान और नितेश तिवारी भी शामिल हुए। आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म Happy Patel 16 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है। यह एक 'A' सर्टिफिकेट फिल्म है, जिसे सिर्फ एडल्ट्स ही देख सकते हैं।

स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें...




स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन का ग्रैंड रिसेप्शन, बॉलीवुड सितारे रहे शामिल

उदयपुर में शादी के बाद 13 जनवरी को सिंगर स्टेबिन बेन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। ये पार्टी मुंबई के 'द सेंट रेगिस' (The St. Regis) होटल में आयोजित की गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। पार्टी में सलमान खान, दिशा पटानी, मौनी रॉय, ओरी और टेरेंस लुईस जैसे स्टार्स शामिल हुए। पार्टी में फराह खान ब्लू सूट में पहुंचीं, साथ ही बोनी कपूर, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी नजर आए...पूरी खबर पढ़ें

