LPG Cylinder Price : शुगर के बाद क्या LPG के भी बढ़े दाम? चेक करें आपके शहर का लेटेस्ट रेट?

LPG Cylinder Price : चीनी की कीमत बढ़ने के बाद अब लोगों को LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने का डर सताने लगा है। ऐसे में यहां चेक कीजिये आपके शहर में सिलेंडर का कितना है रेट?

LPG Cylinder Price : शुगर के बाद क्या LPG के भी बढ़े दाम? चेक करें आपके शहर का लेटेस्ट रेट?

LPG Cylinder Price : घरेलू LPG सिलेंडर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 22 अगस्त को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 942 रुपये बनी हुई है। ताजा कीमतों के अनुसार घरेलू LPG का यह रेट जून 2026 से लागू है। जून में घरेलू सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद कीमत स्थिर बनी हुई है।

भोपाल समेत बड़े शहरों में क्या है रेट

शहर के हिसाब से LPG सिलेंडर की कीमत अलग-अलग हो सकती है।

  • भोपाल में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 947.50 रुपये और 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,935 रुपये तक है।
  • दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,738 रुपये है। मुं
  • बई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,691.50 रुपये है।
  • नोएडा में घरेलू सिलेंडर 939.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,738 रुपये है।

इन शहरों में भी जानें LPG का भाव

  • जयपुर में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर 945.50 रुपये और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर 2,765.50 रुपये है।
  • हैदराबाद में घरेलू सिलेंडर 994 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,985 रुपये है।
  • पटना में घरेलू सिलेंडर 1,031.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,018 रुपये है।
  • चंडीगढ़ में घरेलू सिलेंडर 951.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,760 रुपये है।
  • कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,872.50 रुपये है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटे

होटल, रेस्तरां और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में अगस्त की शुरुआत में 192 रुपये की कटौती की गई थी। दिल्ली में इसका दाम 2,930 रुपये से घटकर 2,738 रुपये हो गया। जुलाई में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 183.50 रुपये की कटौती हुई थी। इस तरह लगातार दूसरे महीने कमर्शियल LPG सस्ता हुआ।

जून में रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था कमर्शियल रेट

पश्चिम एशिया में संघर्ष के बाद कमर्शियल LPG की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया। जून में 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 3,113.50 रुपये तक पहुंच गई थी। फरवरी में यही सिलेंडर 1,740.50 रुपये का था।

यानी कुछ महीनों में इसकी कीमत में कुल 1,373 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद जुलाई और अगस्त में कीमतों में कटौती की गई। पांच किलो वाले बाजार मूल्य के LPG सिलेंडर की कीमत भी 808.50 रुपये से घटाकर 762 रुपये की गई थी।

LPG e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त

LPG ग्राहकों के लिए e-KYC भी अहम है। पहले इसकी समयसीमा 16 अगस्त 2026 थी, जिसे अब 23 अगस्त तक बढ़ाए जाने की जानकारी सामने आई है। यह प्रक्रिया खास तौर पर LPG कनेक्शन की पहचान और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। तय समय में e-KYC नहीं होने पर सब्सिडी और कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं में परेशानी हो सकती है।

घर बैठे ऐसे पूरी कर सकते हैं e-KYC

Indane, Bharat Gas और HP Gas ग्राहकों के लिए अलग-अलग ऐप के जरिए e-KYC की सुविधा उपलब्ध है। Indane ग्राहक Indian Oil ONE और Aadhaar FaceRD ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Bharat Gas ग्राहक Hello BPCL ऐप के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। HP Gas ग्राहक HP Pay या Aadhaar FaceRD ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। तकनीकी परेशानी होने पर ग्राहक संबंधित गैस एजेंसी से भी मदद ले सकते हैं।