Army Day: जयपुर में पहली बार मनाया गया आर्मी डे, ब्रह्मोस और पिनाका लॉन्चर की परेड
देश भर में आर्मी डे मनाया जा रहा है, इस साल यह पहली बार जयपुर में आयोजित किया गया। जगतपुरा के महल रोड पर परेड में ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका लॉन्चर और भारतीय सेना की ताकत का प्रदर्शन किया गया।
देश भर में आज आर्मी डे मनाया जा रहा है। इस बार आर्मी डे पहली बार जयपुर में आयोजित किया गया है। जयपुर के जगतपुरा के महल रोड पर आज आर्मी की परेड हो रही है, जिसमें सड़कों पर ब्रह्मोस मिसाइल और पिनाका लॉन्चर को भी दिखाया जा रहा है। परेड में भारतीय सेना की युद्धक क्षमताओं और तकनीकी ताकत का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें देखने के लिए हजारों लोग जगतपुरा के महल रोड पर इकट्ठा हुए हैं। हर साल आर्मी डे दिल्ली में मनाया जाता था।

