कभी एक्शन तो कभी कॉमेडी से बने स्टार, बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने दी 100 करोड़ क्लब में कई फिल्में

अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक बड़े स्टार हैं, जिन्होंने एक्शन से लेकर कॉमेडी तक कई हिट फिल्में दी है। ‘खिलाड़ी’ के नाम से मशहूर अक्षय ने कई 100 करोड़ फिल्में भी दी, हालांकि हाल में उनकी कुछ फिल्में नहीं चलीं, फिर भी वे इंडस्ट्री में पॉपुलर बने हुए हैं।

कभी एक्शन तो कभी कॉमेडी से बने स्टार, बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने दी 100 करोड़ क्लब में कई फिल्में

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं। लगभग 40 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव अक्षय ने एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों में शानदार काम किया है।

करियर की शुरुआत

अक्षय ने अपने करियर की शुरुआत एक्शन हीरो के तौर पर की थी। खिलाड़ी, मोहरा, सबसे बड़ा खिलाड़ी और खिलाड़ियों के खिलाड़ी जैसी फिल्मों ने उन्हें ‘खिलाड़ी’ की पहचान दिलाई और वह 90 के दशक के बड़े एक्शन स्टार बन गए।

कॉमेडी फिल्मो में रखा कदम

इसके बाद अक्षय ने कॉमेडी फिल्मो में कदम रखा और यहां भी जबरदस्त सफलता हासिल की। हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी में उनकी कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आई। वहीं गरम मसाला और भूल भुलैया जैसी फिल्मों ने उन्हें कॉमेडी का सरताज बना दिया।

100 करोड़ क्लब में कई फिल्में

अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर भी कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं, जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं। इनमें हाउसफुल 2 , राउडी राठौड़, हॉलीडे, एयरलिफ्ट , हाउसफुल 3, रुस्तम , जॉली एलएलबी 2, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, गोल्ड और 2.0 जैसी फिल्में शामिल हैं।

कुछ समय से फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही

फिलहाल कुछ वक्त से उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं, लेकिन उनकी मेहनत और लगातार काम करने की आदत आज भी उन्हें इंडस्ट्री में सबसे अलग बनाती है। अक्षय कुमार के पास आज भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।