धुरंधर 2 में लौटेंगे अक्षय खन्ना! अभी बाकी है रहमान डकैत की कहानी
रहमान डकैत की मौत के बाद भी कहानी खत्म नहीं हुई है… धुरंधर 2 में अतीत के ऐसे राज खुलेंगे, जिनमें अक्षय खन्ना की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिल सकती है।
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, वहीं अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का अहम किरदार निभाया था। इस रोल में अक्षय खन्ना को लोगो ने खूब पसंद किया। उनकी एक्टिंग और डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की। अभी तक उनके किरदार को लेकर खतनाक बज बना हुआ है और फसला सॉन्ग भी गजब ही चला।
You all are talking about toxic but #Dhurandhar2 is not only going to eat but gonna slay it like never before. The trailer says it all. #RanveerSingh will get his era again. ???? pic.twitter.com/gUcAEYNKnj
— Shubham Tharwani ???? (@ShubhamTharwani) January 9, 2026
इन्ही सब के चलते धुरंधर जबरदस्त हिट हुई और अब लोग धुरंधर 2 के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं पर हां एक्साइटमेंट के साथ लोगो में थोड़ी सी मायूसी भी है और ऐसा इस लिए क्योंकि फिल्म में अक्षय खन्ना यानि की रहमान डकैत का किरदार खत्म हो चुका है। लोगों के मन में भी सवाल है की क्या धुरंधर 2 में उतना मज़ा आएगा जितना धुरंधर के पहले पार्ट में आया था क्योंकि अब ‘धुरंधर 2’ बनेगी तो अक्षय खन्ना की वापसी कैसे होगी?
क्या धुरंधर 2 में दिखेंगे अक्षय खन्ना?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना की एंट्री हो सकती है। बताया जा रहा है कि दूसरे पार्ट में रहमान डकैत की कहानी को पीछे से दिखाया जाएगा, यानी उसकी बैक स्टोरी सामने आएगी। इसी वजह से अक्षय खन्ना एक बार फिर फिल्म में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि वो सिर्फ कुछ दिनों की शूटिंग के लिए सेट पर आएंगे।
#FilmfareExclusive: #AkshayeKhanna to shoot special backstory portions for #Dhurandhar2.https://t.co/Y6uOwaPxkf
— Filmfare (@filmfare) January 14, 2026
हालांकि, अभी तक फिल्म के मेकर्स ने अक्षय खन्ना की एंट्री को लेकर कोई ऑफिशियल इन्फॉर्मेशन नहीं दी है। पहले पार्ट के आखिरी में मेकर्स ने दूसरे पार्ट का इशारा जरूर दिया था, जिसमें रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी के अंडरकवर एजेंट हमजा बनने की झलक दिखाई गई थी। आगे की कहानी में उसके गैंगस्टर बनने और इलाके पर राज करने की कहानी दिखाई जाएगी।
धुरंधर 2 में ये सितारे आएंगे नजर
धुरंधर 2 के 19 मार्च 2026 को रिलीज होने की बात सामने आई है। फिल्म में रणवीर सिंह फिर से मुख्य भूमिका में होंगे। उनके साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और गौरव गेरा नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन और कहानी आदित्य धर ही संभाल रहे हैं।
Saba Rasool 
