मऊगंज में अतिथि शिक्षकों की मांग: 12 माह सेवा और 62 वर्ष तक आयु सीमा, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

अतिथि शिक्षक संघ समन्वय समिति जिला मऊगंज के अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन के नाम का पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर को सौंपा।

मऊगंज में अतिथि शिक्षकों की मांग: 12 माह सेवा और 62 वर्ष तक आयु सीमा, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
google

मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि अतिथि शिक्षकों के हित में नीति बनाकर समस्याओं का समाधान किया जाए। ज्ञापन में अतिथि शिक्षकों ने कहा कि अतिथि शिक्षकों का कार्यकाल 12 माह, 62 वर्ष की आयु तक किया जाए। जो अतिथि शिक्षक 5 से 10 वर्ष की सेवा एवं बीएड, डीएड तथा पात्रता परीक्षा पास हैं, उन्हें नियमित किया जाए। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणा अनुसार चयन परीक्षा में बोनस अंक देते हुए परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए।

माह सितंबर 2025 के बकाया मानदेय एवं ई-अटेंडेंस के तकनीकी कारणों से रुके हुए मानदेय का भुगतान किया जाए। पूर्व में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को 1 जून 2026 से स्कूल में पुनः उपस्थित कराया जाए।

मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन के अवसर पर मुख्य रूप से अतिथि शिक्षक समन्वय समिति जिला मऊगंज के अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्णानंद शर्मा, ज्ञानवेंद्र कुमार पांडेय, श्रीनिवास द्विवेदी, अरुण कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय, राजेश्वरी प्रसाद तिवारी, संतोष मिश्रा, रमेश कुमार तिवारी, श्रवण त्रिपाठी, महेंद्र प्रसाद तिवारी, जितेंद्र कुमार मिश्रा, सज्जन तिवारी, अनंत कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद उपाध्याय, रिंकू प्रजापति, शेषमणि यादव, बृजलाल साकेत, शंभूनाथ पाल, अवधेश पांडेय, महेंद्र नाथ, राम कैलाश साकेत, हर्षवर्धन सिंह, अखिलेश कुमार हरिजन, रमाकांत यादव, विनय कुमार पांडेय, नीरज द्विवेदी, बृजेश द्विवेदी, राजेश पांडेय, विवेक पांडेय सहित बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।