CM डॉ. मोहन यादव ने यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का किया निरीक्षण, कहा- हमारी सरकार ने कांग्रेस के कलंक को मिटाया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेपी नगर स्थित यूनियन कार्बाइट फैक्ट्री का शनिवार को दौरा किया। इस दौरान सीएम ने गैस राहत से जुड़े अधिकारियों से फैक्ट्री में लंबी चर्चा की।
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेपी नगर स्थित यूनियन कार्बाइट फैक्ट्री का शनिवार को दौरा किया। इस दौरान सीएम यादव ने गैस राहत से जुड़े अधिकारियों से फैक्ट्री में लंबी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री फैक्ट्री में आया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा, 2-3 दिसंबर 1984 की रात में यह कलंक कांग्रेस के शासनकाल में लगा था। यहां मौत का तांडव हुआ था। यहां के जहरीले कचरे को कांग्रेस ने 25 साल तक पटककर रखा था। लोगों के लिए इस स्थान को भुतहा बना दिया था। हमारी सरकार ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कचरे का खात्मा किया। सरकार गैस पीड़ितों के साथ है।
कांग्रेस ने लोगों को लावारिश छोड़ा
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि, हमारी सरकार गैस प्रभावितों के साथ खड़ी है, लेकिन कांग्रेस ने इस क्षेत्र को लावारिश छोड़ दिया। और इस इलाके में जहर पड़े रहने दिया। और इस जहर के निष्पादन के काम को लेकर भी कांग्रेस ने बहाने किए। सीएम ने ये भी कहा कि हमारी सरकार ने पिछले साल जनवरी में यहां कोर्ट के डायरेक्शन के आधार पर यूनियन कार्बाइड के जहर का निष्पादन कराया। और पूरी दुनिया को संदेश दिया कि हमारे देश के वैज्ञानिकों ने खतरनाक जहर के निष्पादन को लेकर अच्छी प्रगति की है। और अतीत के काले कलंक को धोने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा- कांग्रेस के कुशासन के कलंक को मिटाकर सुशासन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
फैक्ट्री मालिक को कांग्रेस के लोगों ने भगाया
सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस ने यहां पर लोगों को सिर्फ मरने के लिए छोड़ा था फैक्ट्री के मालिक वारेन एंडरसन को यहां से भगाने के लिए कांग्रेस के लोगों ने ही बड़ी मदद की थी। राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए। उनकी ही जवाबदार दादी और पिता के शासनकाल में यह कलंक, कलंक बना रहा। मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान भी यहां के लिए कुछ नहीं किया गया। हम बंद पड़ी फैक्ट्रियों से रोजगार ढूंढ रहे हैं। एक के बाद एक नए काम कर रहे हैं। भोपाल को मेट्रोपॉलियन सिटी बना रहे हैं। जहां रुकावटें हैं, उन्हें हटा रहे हैं।
सीएम ने बरैया के बयान की निंदा की
इस दौरान सीएम ने कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के बयान की निंदा की। सीएम ने नसीहत देते हुए कहा कि फूलसिंह बरैया एक वरिष्ठ विधायक हैं उनको इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए। सीएम ने आगे कहा कि समाज में जहर घोलने वाला बयान देकर फूलसिंह बरैया ने समाज में विद्वेष फैलाने का काम किया है और राहुल गांधी को अपने विधायक को पार्टी से बाहर करना चाहिए।
pushpendra 
