भोपाल: अशोका गार्डन में चाय कारोबारी विजय मेवाड़ की हत्या, मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम का शॉर्ट एनकाउंटर
भोपाल के अशोका गार्डन में चाय कारोबारी विजय राजपूत मेवाड़ (बिट्टू) की हत्या के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.
भोपाल:अशोका गार्डन इलाके में देर रात मामूली विवाद के बाद 35 साल के चाय कारोबारी विजय राजपूत मेवाड़ (बिट्टू) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले पुलिस ने आरोपी के तीन साथियों फरमान, कालू और इमरान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. आसिफ की तलाश चल रही थी. इससे पहले 11.30 बजे हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे.
घटना क्या थी?
पुलिस के अनुसार, सुभाष कॉलोनी निवासी विजय मेवाड़ अशोका गार्डन और कोलार इलाके में दो चाय की होटल चलाता था. रविवार रात करीब 1:30 बजे वह होटल बंद करके अपने कर्मचारियों को छोड़ने प्रगति नगर गया था. वहीं मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था. सभी आरोपी मृतक के कर्मचारियों के पुराने परिचित थे. आरोपियों ने कर्मचारियों को अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने सुबह जल्दी काम होने का हवाला देकर मना कर दिया. इस पर आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी. जब विजय मेवाड़ ने इसका विरोध किया और आसिफ को ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश की. तो विवाद बढ़ गया. गुस्साए आसिफ ने चाकू निकालकर विजय के पेट में घोंप दिया. उसके साथियों ने भी मारपीट की. घायल विजय को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
हत्या के बाद आरोपी आसिफ को पकड़ने, उसका एनकाउंटर करने और उसके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे से प्रदर्शन किया, जो दोपहर 1 बजे तक चला.
मंत्री विश्वास सारंग का बयान
मंगलवार रात कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग मृतक विजय मेवाड़ के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा,“यह बहुत ही वीभत्स घटना है. विजय बहुत होनहार युवा थे. बिना किसी कारण एक निर्दोष युवा की हत्या की गई है. हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. भोपाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी.
shivendra 
