उज्जैन में बड़ी कार्रवाई शनि मंदिर के पास बोलेरो से मिला नोटों से भरा काला बैग

उज्जैन में बड़ी कार्रवाई शनि मंदिर के पास बोलेरो से मिला नोटों से भरा काला बैग, गिनती सुन उड़ जाएंगे होश!

उज्जैन में बड़ी कार्रवाई शनि मंदिर के पास बोलेरो से मिला नोटों से भरा काला बैग

उज्जैन: महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से करीब 19 लाख 49 हजार 500 रुपए की संदिग्ध नगदी बरामद की है। रकम के संबंध में मौके पर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने राशि जब्त कर आयकर विभाग को जांच के लिए सौंप दी है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की नागदा रोड स्थित शनि मंदर के पास एक बोलेरो वाहन में बड़ी मात्रा में नगदी ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही महिदपुर रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को रोककर जांच की। पुलिस ने बोलेरों वाहन क्रमांक MP13ZK2554 में मौजूद लोगों से पूछताछ की। वाहन चालक ने अपना नाम हरीश निवासी नागदा बताया और साथ बैठे व्यक्ति ने खुद को सुनील उर्फ प्रदीप पोरवाल निवासी नागदा बताया।

बैग से मिले 4428 नोट, कराई गई वीडियोग्राफी

पुलिस ने जांच के दौरान सुनील के पास मौजूद एक काले रंग के बैग की तलाशी ली। जिसमें टीम को 500, 200 और 100 रूपए के कुल 4428 नोट मिले। जिसकी गिनती करने पर कुल राशि 19 लाख 49 हजार 500 रूपए हुई। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई और आयकर विभाग को भी इसकी सूचना दी गई।

पुलिस को नहीं मिले रकम से जुड़े वैध दस्तावेज

पुलिस ने जब वाहन चालक से रकम के बारे में पूछा गया तो उसके द्वारा कोई जानकारी नहीं दी सकी। वाहन में मौजूद रहे दूसरे शख्स सुनील उर्फ प्रदीप पोरवाल से इस बारे में बात की गई तो उसने बताया कि यह राशि महिदपुर निवासी अल्पेश जैन से ली गई है, जिसे नागदा स्थित गोल्डन केमिकल पहुंचाई जा रही थी। हालांकि मौके पर रकम से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जा सके।

जमीन सौदे से जुड़ा है मामला, विवाद के बाद लौटाई जा रही थी रकम

एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह बात पता चली है कि यह रकम जमीन के सौदे से जुड़ी है। गोल्डन केमिकल के मालिक गुलजारीलाल त्रिवेदी और अल्पेश जैन के बीच जमीन को लेकर लेन-देन हुआ था। दोनों पक्षों में विवाद होने के बाद रकम वापस नागदा ले जाई जा रही थी।

मालखाने में जमा कराई राशि, जांच जारी

मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने नियम के अनुसार नगदी जब्त कर थाना मालखाने में जमा करा दिया है। वाहन को भी सीसीटीवी निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। अब आयकर विभाग नगदी के स्रोत, लेन-देन और दस्तावेजों की जांच कर रहा है ।