मुंबई में भारी बारिश, समुद्र से दूर रहने की चेतावनी 15 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं  

मुंबई में भारी बारिश, समुद्र से दूर रहने की चेतावनी 15 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं  मानसून की राजस्थान में 7 दिन की देरी से हुई एंट्री।

मुंबई में भारी बारिश, समुद्र से दूर रहने की चेतावनी 15 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं  

महाराष्ट्र में मानसून आने के बाद चार जिलों में भारी बारिश हो रही है। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में रेड अलर्ट है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 172mm बारिश हुई। BMC  ने 2 जुलाई दोपहर समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी है। लोगों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

2 जुलाई को मानसून ने 7 दिन की देरी से राजस्थान में एंट्री ली। दिल्ली में 5 दिन की देरी से पहुंचा। दिल्ली में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। राजस्थान के जयपुर-दौसा समेत 25 जिलों भारी बारिश की चेतावनी है। इधर, मध्य प्रदेश के 7 जिलों में 1 जुलाई को तेज बारिश हुई। इंदौर में बारिश में कार नाले में गिर गई। सीहोर में बारिश के तेज बहाव में बाइक भी बह गईं।

बिहार, यूपी में बिजली गिरने से 3-3 और झारखंड में 2 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल और जीआरपी थाने में पानी घुस गया।