बजट- 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- ये विकसित भारत 2047 का बजट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने केंद्रीय बजट पर कुशाभाऊ ठाकरे सेंटर में मीडिया से चर्चा की। सीएम ने कहा कि केंद्रीय बजट-2026-27 संभावनाओं से भरा है।

बजट- 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- ये विकसित भारत 2047 का बजट

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने केंद्रीय बजट पर कुशाभाऊ ठाकरे सेंटर में मीडिया से चर्चा की। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, एमपी के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी मौजूद रहे। 

मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है। केंद्रीय बजट-2026-27 संभावनाओं से भरा है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह बजट विकसित भारत 2047 की नींव मजबूत करने वाला है। केंद्रीय बजट में गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं पर विशेष फोकस है। बजट का उद्देश्य सभी वर्गों के साथ न्याय करते हुए देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, बॉयो फार्मा हब बनाने के लिए विनिर्माण क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश किया गया है। इसके तहत एक हजार क्लिनिकल ट्रायल स्थलों के विकास का फैसला लिया गया है, जिससे रिसर्च और हेल्थ सेक्टर को मजबूती मिलेगी। सीएम ने आगे कहा कि, विकसित भारत के लिए यह बजट महत्वपूर्ण कदम है, दूरदर्शी सोच के साथ रोडमैप बना है। एआई को लेकर जो योजना बनी है,यह अद्भुत है।

इसमें सभी सेक्टर को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर है। इस बजट में इसमें मप्र में इंडस्ट्रियल विकास की काफी संभावनाएं है। औद्योगिक निवेश और निर्यात को गति मिलेगी। इस बजट में मप्र में फार्मा सेक्टर बढ़ेगा, सेमी कंडक्टर में भी बढ़ेंगे। स्थानीय रोजगार को नई ऊर्जा मिलेगी साथ ही स्वरोजगार के साधन बढ़ेंगे। सीएम ने कहा कि, आईटी और पर्यटन के पर्याप्त बजट है। नारी सशक्तिकरण के लिए भी पर्याप्त दिया गया है। हमारे यहां मेट्रोपॉलिटन सिटी के उद्देश्य को बढ़ाने वाला, छोटे शहरों में विकास से ही हम आगे बढ़ेंगे। यह निवेशकों के विश्वास को कायम रखेंगे।

बजट पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, जिस राज्य की जितनी GDP रहेगी उसको उतना मिलेगा, इसलिए हम अपनी जीडीपी को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। मप्र के छोटे शहरों के विकास को लेकर यह बजट वरदान है। हमने केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर ही मप्र को आगे बढ़ने का रोडमैप बनाया है। इस बजट में रेल को लेकर एमपी को पर्याप्त मिला है। अपने बजट का 40 फीसदी राशि पूंजीगत व्यय वाला मप्र अग्रणी राज्यों में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी दर को तेज गति से कम करने वाला  राज्य मप्र हो गया है। मप्र में तेजी से कृषि ग्रोथ रेट बढ़ रहा है। हमारे राज्य की नीतियां और भारत सरकार की नीतियां ऐसी है, जैसे हमारे लिए सभी दरवाजे खुले हैं। हम हर सेक्टर में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।