MP में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, ग्वालियर-चंबल में बादल, कई जिलों में पारा 38 के पार

मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से ग्वालियर-चंबल में बादल छाए रहे, जबकि नर्मदापुरम समेत कई जिलों में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया।

MP में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, ग्वालियर-चंबल में बादल, कई जिलों में पारा 38 के पार

भोपाल: मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सिस्टम का असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते ग्वालियर-चंबल संभाग में दिनभर बादल छाए रहे, वहीं कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया।

ग्वालियर-चंबल में बादलों का असर

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि यह सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसका असर अगले दो दिन तक बना रह सकता है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 17 मार्च से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो सकता है, जिससे प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

कई जिलों में पारा 38 डिग्री के पार

जबकि रविवार को नर्मदापुरम प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नरसिंहपुर, रायसेन, छतरपुर समेत आधा दर्जन जिलों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री, इंदौर में 35.5 डिग्री, ग्वालियर में 32.6 डिग्री, जबलपुर में 35.7 डिग्री और उज्जैन में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।