सेंसेक्स में 500 अंकों की तेजी, 84,300 के पार पहुंचा निफ्टी भी 150 अंक की तेजी

सेंसेक्स में 500 अंकों की तेजी, 84,300 के पार पहुंचा निफ्टी भी 150 अंक चढ़कर कर रहा कारोबार, आईटी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स में 500 अंकों की तेजी, 84,300 के पार पहुंचा निफ्टी भी 150 अंक की तेजी

12 नवंबर को सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 83,300 पर शुरू हुआ। निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी देखने को मिली। ये 25,850 के स्तर पर खुला। कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी आईटी और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली।

मार्केट में तेजी के 3 कारण

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 11 नवंबर को कहा कि अमेरिका और भारत ट्रेड डील के काफी करीब हैं। इससे आर्थिक और सुरक्षा संबंध मजबूत होंगे, निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इससे निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ा है।

शटडाउन खत्म होने की संभावना: अमेरिकी सीनेट ने संघीय फंडिंग बहाल करने वाला बिल पास कर दिया, जिससे अमेरिका के इतिहास के सबसे लंबे शटडाउन का अंत होने की राह खुलेगी। इससे देरी से आने वाले इकोनामिक डेटा (जैसे नॉन-फार्म पेरोल) पर स्पष्टता मिलेगी और फेडरल रिजर्व की नीति पर दिशा मिलेगी।

ब्याज दर में कटौती की उम्मीद: दिसंबर में फेड द्वारा एक और दर कटौती की संभावना है। फेड गवर्नर स्टीफन मिरान ने कहा कि 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती हो सकती है। क्योंकि महंगाई कम हो रही है और बेरोजगारी धीरे-धीरे बढ़ रही है।

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.34% गिरकर 50,667 पर और कोरिया का कोस्पी 0.81% बढ़कर 4,139 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.63% चढ़कर 26,865 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.23% गिरकर 3,993 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

11 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.18% बढ़कर 47,927 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.25% गिरा। S&P 500 में 0.21% बढ़कर बंद हुए।

11 नवंबर को सेंसेक्स 336 अंक बढ़कर बंद हुआ था

11 नवंबर को सेंसेक्स 336 अंक चढ़कर 83,871 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 121 अंक की तेजी देखने को मिली थी ये 25,695 के स्तर पर पहुंच गया था। कारोबार के दौरान बाजार में गिरावट थी। फिर, सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 600 अंक और निफ्टी 200 अंक रिकवर हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर्स ऊपर बंद हुए।