Opening Bell: सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत बढ़त के साथ खुले
24 मार्च को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूत बढ़त के साथ खुले। Shriram Finance, Eicher Motors, Asian Paints, IndiGo, Titan और HCL Technologies टॉप गेनर्स रहे।
24 मार्च को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली। कारोबारी स्तर पर सेंसेक्स 1,516 अंक (2.09%) की भारी उछाल के साथ 74,212.47 पर खुला, जबकि निफ्टी 365.80 अंक (1.62%) बढ़कर 22,878.45 पर खुला।
आज निफ्टी के 50 शेयरों में से सिर्फ 4 लॉस में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 3 शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।
Shriram Finance, Eicher Motors, Asian Paints, IndiGo, Titan और HCL Technologies के शेयर आज के टॉप प्रॉफिट गेन करने वाले शेयर चल रहे हैं।
Closing Bell: भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

सोमवार 23 मार्च को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 1,837 अंक (2.46%) की गिरावट के साथ 72,696 पर, जबकि निफ्टी 602 अंक (2.60%) की गिरावट के साथ 22,513 पर बंद हुआ।
आज निफ्टी के 50 में से 45 शेयर नुकसान में रहे, जबकि सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान (लॉस) में बंद हुए। आज के टॉप लूजर्स में Shriram Finance, InterGlobe Aviation, UltraTech Cement, Adani Enterprises और Jio Financial के शेयर रहे...पूरी खबर पढ़ें

