दिल्ली विस्फोट के बाद मध्य प्रदेश अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने दिए सुरक्षा के निर्देश
दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद मध्यप्रदेश में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिचुएशन रूम से प्रदेश के सभी कलेक्टरों और सीनियर अधिकारियों से कानून-व्यवस्था की जानकारी ली
दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद मध्यप्रदेश में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिचुएशन रूम से प्रदेश के सभी कलेक्टरों और सीनियर अधिकारियों से कानून-व्यवस्था की जानकारी ली. सीएम ने कहा कि प्रदेश में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए.
भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सार्वजनिक जगह, धार्मिक स्थल, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चौकसी बढ़ाई जाए. सीएम ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए, साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आमजन का सामान्य जीवन प्रभावित न हो.
डीजीपी ने दी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी
बैठक में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी दी. सिचुएशन रूम में मुख्य सचिव अनुराग जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेच. सीएम ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन को चौकन्ना रहना होगा.
shivendra 
