Jantar Mantar Protest LIVE: 'EC के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा', राहुल गांधी का जंतर-मंतर पर धरने का ऐलान
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत INDIA ब्लॉक के विपक्षी सांसद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे. इससे पहले सांसदों ने सागर रत्ना रेस्टोरेंट में लंच किया और एक दिन पहले चुनाव आयोग तक मार्च निकाला था.
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे. राहुल-प्रियंका सहित कांग्रेसी सांसद बस में बैठ गए हैं. इससे पहले जनपथ पर सागर रत्ना रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों ने करीब 1:30 घंटा लंच किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया था. एक दिन पहले इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया.
'वोट चोर' कहां मिलेंगे BJP के दफ्तर में https://t.co/fXy7FJdjUI
— Congress (@INCIndia) October 7, 2026

