CM मोहन यादव के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, पीएम मोदी का जताया आभार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुजरात दौरे पर हैं। वे सुबह 11:40 बजे भुज एयरपोर्ट से जूनागढ़ के भालछेल हेलीपैड पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

CM मोहन यादव के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, पीएम मोदी का जताया आभार

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुजरात दौरे पर हैं। वे सुबह 11:40 बजे भुज एयरपोर्ट से जूनागढ़ के भालछेल हेलीपैड पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3:55 बजे बड़ोदरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां सीएम स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद करीब रात 9:30 बजे बड़ोदरा एयरपोर्ट से स्टेट हैंगर भोपाल के लिए रवाना होकर वापसी करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी का जताया आधार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर लिए गए विशेष निर्णय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट को 'श्री गुरु रविदास महाराज जी' के नाम से घोषित करने का अभूतपूर्व निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक पुनर्स्थापना की यात्रा निरंतर जारी है। प्रधानमंत्री की महापुरुषों के अप्रतिम योगदान के प्रति कृतज्ञता वंदनीय है।