SGMH में सिक्योरिटी गार्ड और मरीज के अटेंडर के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
रीवा के संजय गांधी अस्पताल की ओपीडी एक बार फिर विवादों में आ गई है। इलाज के लिए आए मरीज के अटेंडर और ड्यूटी पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड के बीच लाइन में लगने की बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई।
रीवा का संजय गांधी अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार मामला अस्पताल की ओपीडी का है, जहां ड्यूटी पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और इलाज के लिए आए मरीज के अटेंडर के बीच जमकर झगड़ा हो गया।
बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई तक हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लाइन में न लगने को लेकर शुरू हुआ विवाद
सिक्योरिटी गार्ड का आरोप है कि मरीज का अटेंडर पर्ची बनवाने के लिए लाइन में नहीं लग रहा था। इस बात पर सिक्योरिटी गार्ड ने टोका, तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे मामला इतना बिगड़ गया कि ओपीडी के अंदर ही हंगामा मच गया।

दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप
वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर गाली देने और मारपीट करने के आरोप लगा रहे हैं। मरीज के अटेंडर ने आरोप लगाया कि गार्ड ने बदतमीजी की, गाली दी और मारपीट भी की। वहीं गार्ड का कहना है कि अटेंडर ने उससे बदसलूकी की और खुद ही गाली-गलौज शुरू की।


अस्पताल प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश
इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने घटना का संज्ञान लिया है। अब पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
Saba Rasool 
