रीवा जिले को मिला नया CMHO, डॉ. यत्नेश त्रिपाठी को सौंपी गई जिम्मेदारी
रीवा जिले में डॉ. यत्नेश त्रिपाठी को नया CMHO बनाया गया है। उनके आने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद की जा रही है।
रीवा जिले को आखिरकार नया स्वास्थ्य अधिकारी मिल गया है। काफी समय से ये पद खाली चल रहा था, क्योंकि पिछले स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला का कार्यकाल पूरा हो चुका था।
अब शासन ने ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट डॉ. यत्नेश त्रिपाठी को रीवा जिले का नया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) नियुक्त किया है। वो अब CMHO कार्यालय, रीवा में अपनी सेवाएं देंगे।
संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश द्वारा 7 जनवरी 2026 को जारी ऑर्डर के मुताबिक डॉ. त्रिपाठी की शासकीय श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा से प्रतिनियुक्ति खत्म कर दी गई है। उन्हें तुरंत अगले ऑर्डर तक CMHO कार्यालय के अंदर काम करने के लिए बोला गया है
डॉ. त्रिपाठी एक एक्सपीरियंस वाले डॉक्टर हैं और मेडिकल कॉलेज में एक होनहार ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें प्रशासनिक कामों का भी अच्छा एक्सपीरियंस है।
पिछले CMHO का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं कुछ समय से अंतरिम दौर में थीं। ऐसे में नए स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति से स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद की जा रही है।
अब डॉ. त्रिपाठी जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Saba Rasool 
