MP News विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायक का ‘शीर्षासन सत्याग्रह’ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन रहा, जिसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल गांधी प्रतिमा के सामने शीर्षासन करते नजर आए।

MP News विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायक का ‘शीर्षासन सत्याग्रह’ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

भोपाल: विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन रहा, जिसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।मप्र विधानसभा के बजट सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने से पहले स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन को बताया कि सत्र में 10 बैठकें हुई और सदन की कार्यवाही 62 घंटे चली। उस दौरान सरकार का वित्तीय वर्ष 2026 - 2027 का बजट, वित्तीय वर्ष 2025 - 2026 का तृतीय अनुपूरक बजट सहित एक विधेयक पारित हुआ।

सत्र में गौवंश संरक्षण,आवारा श्वान की समस्या, सहित कई जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. सत्र के दौरान कई सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों से जुड़े प्रश्न, ध्यानाकर्षण, स्थगन, शून्यकाल, और प्रश्नकाल में उठाए है. जिस पर सरकार की तरफ से जवाब दिया गया है. सत्र में किसान कल्याण को लेकर सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का वक्तव्य भी हुआ। सदन की कार्यवाही सार्थक रही स्पीकर के निर्देश के बाद संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने का प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन में बहुमत से पारित करते हुए सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस विधायक शीर्षासन करते नजर आए

विधानसभा बजट सत्र के दौरान उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई, जब श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल गांधी प्रतिमा के सामने शीर्षासन करते नजर आए। विधानसभा के बाहर उन्होंने उल्टे खड़े होकर विरोध दर्ज कराया और इसे गांधीवादी तपस्या बताया।

एक महीने में तीन नई FIR-बाबू जंडेल

विधायक का आरोप है कि पिछले एक महीने में उनके खिलाफ तीन नई FIR दर्ज की गई हैं, जबकि अब तक कुल 15 मामले कायम किए जा चुके हैं। उनका कहना है कि वे जनता और गौ माता के मुद्दों को उठाते हैं, लेकिन बदले में उन पर केस दर्ज कर दिए जाते हैं।

जंडेल ने बताया कि श्योपुर में गौ माता के संरक्षण को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था, इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। शिव बारात के दौरान भी उन पर FIR की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के सवाल उठाने पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।विधानसभा सत्र के दसवें दिन यह अनोखा प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया। गांधी प्रतिमा के सामने शीर्षासन करते हुए विधायक ने कहा, मैं गांधीवादी हूं, इसलिए अन्याय के खिलाफ सत्याग्रह कर रहा हूं। जब तक मेरे खिलाफ दर्ज FIR वापस नहीं ली जातीं, मेरा विरोध जारी रहेगा।जबकि सत्ता पक्ष इसे नाटक करार दे रहा है।

 इससे पहले कांग्रेस ने किया वॉकआउट

इससे पहले इसी मामले में कांग्रेस विधायकों ने सदन में आवाज उठाई जब उनकी आवाज नहीं सुनी गई तो को सदन से बाहर वर्कआउट कर दिया।

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि क्या कांग्रेस विधायकों को जनता की आवाज उठाने का हक नहीं है। उन पर कार्रवाई की जाती है। विधानसभा में आवाज उठाते हैं तो वहां सुना नहीं जाता है इसी वजह से आज हमने वॉकआउट किया है।

प्रदेश में अवैध कॉलोनी बनाने वालों पर होंगा एक्शन

मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनी की समस्या को लेकर राज्य सरकार जल्द ही बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है सदन में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गिनी ऐलान किया कि मध्य प्रदेश में तीन माह में अवैध कालोनियों पर रोक लगाने कड़ा कानून लागू किया जाएगा.नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा में शुक्रवार को अवैध कॉलोनियों को लेकर बड़ी घोषणा की।

 मंत्री का का ऐलान तीन माह में लागू होगा कड़ा कानून 

सीधी विधायक रीति पाठक के प्रश्न काल में पूछे सवाल के जवाब में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सदन में कहा कि अब अवैध कॉलोनियों पर कड़ा कानून लागू किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ तेज कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि प्रदेश में तीन महीने के भीतर सख्त नियम लागू होंगे। 

मैं अवैध कॉलोनी के विरोध में हूं-गोविंद सिंह राजपूत

अवैध कॉलोनियों पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि अवैध कॉलोनी निर्माण नहीं होना चाहिए।  अवैध कॉलोनी के विरोध में मैं भी हूं। 

जयवर्धन सिंह बोले- सीएम के संरक्षण में अवैध कॉलोनियां बन रही

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में अवैध कॉलोनियां और बिल्डर लगातार अवैध कॉलोनियों का विस्तार कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे अवैध निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है।

टोल टैक्स पर नही हो रही अवैध वसूली - राकेश सिंह

मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा टोल टैक्स को लेकर वसूली का आरोप लगाए हैं इसको लेकर लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि प्रदेश में कहीं भी टोल को लेकर अवैध वसूली नही है एक बार जब किसी को यह कांट्रेक्ट मिलता है कि वह टोल वसूली कर सकता है और अगर उसकी समय अवधि पूरी हो गई है और उसके बाद भी उस रोड़ का मेंटनेश आगे भी होना है वह रोड़ उसी आधार पर निर्मित हुई है तो यदि उस समय किसी दूसरे के पास कांट्रेक्ट नही है और जब तक कांट्रेक्ट नही होता तब तक मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन वह स्वयं ही वहाँ टोल की वसूली करता है और वह पैसा सरकार के पास ही जाता है उससे विभिन्न निर्माण कार्य और उस रोड का संधारण किया जाता उसमें जो अधिसूचना की बात है विभाग उसे पूर्व की तारीख से जारी कर लेता है इसलिए उसमें कोई भी अवैध स्थिति नही है।

पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि आज सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है आज सदन में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा नहीं हो पाई सरकार कह रही की हम किसान कल्याण वर्ष मान रहे है दूसरी तरफ कृषि विभाग के ऊपर किसी प्रकार की चर्चा नहीं होती है।

सभी की राय से सत्र स्थगित हुआ-संसदीय कार्यमंत्री

सत्र के अनिश्चितकाल के स्थगित को लेकर संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सदन में सरकार का कार्य पूरा हो गया था। साथ ही इस सत्र में कार्यमंत्रणा समिति में जो तय हुआ था. उसी के अनुसार सत्र चला है. सभी विधायकों के तमाम प्रश्न सदन में विभिन्न माध्यमों से आए, जिन पर पर्याप्त चर्चा हुई। चूंकि होली का माहौल शुरू हो गया है, और सदस्यों की उपस्थिति लगातार कम हो रही थी इसलिए सभी की राय से सत्र स्थगित हुआ है।