Fraud Bank SMS : बैंक SMS में आया लिंक असली या फर्जी? ऑनलाइन स्कैम से ऐसे बचें

Fraud Bank SMS : बैंक के नाम से आया SMS असली है या फर्जी, यह पहचानना अब आसान नहीं रहा है। ऐसे में यहां पढ़िए फेक मैसेज पहचानने का तरीका।

Fraud Bank SMS : बैंक SMS में आया लिंक असली या फर्जी? ऑनलाइन स्कैम से ऐसे बचें

Fraud Bank SMS : बैंक से आने वाला SMS हमारे लिए रोजमर्रा की चीज है। इसलिए कई बार हम उसे बिना ज्यादा जांचे पढ़ लेते हैं। साइबर ठग अब इसी भरोसे का फायदा उठा रहे हैं। वे ऐसे फर्जी मैसेज भेज रहे हैं, जो पहली नजर में बिल्कुल बैंक अलर्ट जैसे दिखाई देते हैं। हाल ही में SBI के नाम से आए दो SMS का मामला सामने आया। दोनों का टेक्स्ट, स्टाइल और sender name लगभग एक जैसा था। इनमें एक मैसेज असली था, जबकि दूसरा फर्जी निकला। दोनों में अंतर बेहद छोटा था।

प्रोफेसर विन्नी अरोड़ा ने शेयर किया वीडियो

दिल्ली यूनिवर्सिटी की Finance Professor और SEBI-registered Investment Adviser प्रोफेसर विन्नी अरोड़ा ने हाल ही में अपने Instagram प्रोफाइल @moneyvsme पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने बैंक के नाम से आने वाले संदिग्ध SMS को लेकर लोगों को सावधान किया। ऐसे मामलों में केवल बैंक का नाम देखकर मैसेज पर भरोसा करना सही नहीं है। SMS में दिए sender और link की भी जांच करनी चाहिए। कुछ आसान तरीकों से फर्जी मैसेज को पहचानने में मदद मिल सकती है।

1909 से SMS Header की जानकारी जांचें

बैंक के नाम से आए SMS में सबसे पहले sender header पर ध्यान दें। इस header को कॉपी करके 1909 सेवा के जरिए उसकी जानकारी जांची जा सकती है। इसके लिए DETAILS OF [header] फॉर्मेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इससे पता लगाने में मदद मिल सकती है कि संबंधित header registered है या नहीं। हालांकि, 1909 सेवा मुख्य रूप से unsolicited commercial communication की शिकायत और रिपोर्टिंग के लिए है। इसलिए केवल 1909 से मिली जानकारी के आधार पर किसी SMS को पूरी तरह असली मानना उचित नहीं है।

TRAI Header Portal से भी करें पड़ताल

SMS की जांच का दूसरा तरीका TRAI का SMS Header Information Portal है। इसके जरिए sender header की जानकारी देखी जा सकती है। इससे commercial या government-awareness communication से जुड़ी entity और header के registration की जानकारी मिलने में मदद हो सकती है।

अगर बैंक के नाम से आया SMS किसी ऐसे header से भेजा गया है, जो registered नहीं है या संबंधित बैंक से मेल नहीं खाता, तो यह फर्जी मैसेज होने का बड़ा संकेत हो सकता है।

Sender Name में छोटे बदलाव पर दें ध्यान

SMS का sender name भी सावधानी से देखना जरूरी है। TRAI के नियमों के तहत SMS header में बड़े और छोटे अक्षरों का इस्तेमाल मायने रख सकता है। ठग इसी तरह दिखने वाले अक्षरों में मामूली बदलाव करके असली जैसा sender name तैयार कर सकते हैं इसलिए सिर्फ नाम देखकर SMS पर भरोसा नहीं करना चाहिए। एक अक्षर का अंतर भी महत्वपूर्ण हो सकता है। किसी भी संदिग्ध बदलाव को नजरअंदाज करने के बजाय पहले उसकी पुष्टि करना बेहतर है।

लिंक दिखे तो तुरंत क्लिक न करें

बैंकिंग से जुड़ा कोई SMS अगर लिंक देता है, तो उस पर तुरंत क्लिक करने से बचें। SBI भी SMS या email में मिले ऐसे लिंक पर क्लिक न करने की सलाह देता है, जो बैंकिंग या वित्तीय गतिविधियों से जुड़े हों। OTP, PIN, password या दूसरी confidential banking जानकारी किसी संदिग्ध SMS के जरिए शेयर नहीं करनी चाहिए।

अगर किसी transaction को लेकर चिंता है, तो SMS में दिए लिंक या नंबर का इस्तेमाल करने के बजाय बैंक की official mobile app खुद खोलें या बैंक के official customer-care channel से संपर्क करें।

फर्जी SMS से बचने का सबसे आसान नियम

साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी SMS को केवल उसके नाम या दिखने वाले डिजाइन से असली नहीं मानना चाहिए। Sender header की जांच करें और संदिग्ध लिंक से दूरी रखें। बैंकिंग से जुड़ी जानकारी हमेशा आधिकारिक माध्यम से ही सत्यापित करें।

अगर मैसेज में तुरंत कार्रवाई करने, लिंक खोलने या गोपनीय जानकारी देने का दबाव बनाया जा रहा है, तो अतिरिक्त सावधानी बरतें। कुछ सेकंड की जांच आपको बड़े वित्तीय नुकसान से बचा सकती है।