Kareena Kapoor Pregnancy : पागल कर देते हो तुम लोग... तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी

Kareena Kapoor Pregnancy : प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेलिब्रिटी हेयर और मेकअप आर्टिस्ट मितेश रजानी की एक पोस्ट री-शेयर की।

Kareena Kapoor Pregnancy : पागल कर देते हो तुम लोग... तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी

Kareena Kapoor Pregnancy : एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गईं। करीना इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल रही हैं और अपने करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। हाल ही में उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब जोर पकड़ा। मुंबई में जिम से बाहर निकलते हुए करीना का एक वीडियो सामने आया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो में उनके पेट को बेबी बंप बताते हुए उनकी प्रेग्नेंसी का दावा करना शुरू कर दिया कि एक्ट्रेस तीसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि अब करीना ने इन अटकलों पर अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।

करीना ने शेयर की मजेदार पोस्ट

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेलिब्रिटी हेयर और मेकअप आर्टिस्ट मितेश रजानी की एक पोस्ट री-शेयर की। इस पोस्ट में एक व्यक्ति मिरर सेल्फी लेते हुए अपना फूला हुआ पेट दिखाता नजर आ रहा था। पोस्ट के बैकग्राउंड में फिल्म 'हम आपके हैं कौन..!' का मशहूर गाना 'चॉकलेट लाइम जूस' सुनाई दे रहा था। 

इसके साथ हंसने और पिज्जा वाले इमोजी भी लगाए गए थे। इस पोस्ट को शेयर करके करीना ने इशारा किया कि जिसे सोशल मीडिया यूजर्स बेबी बंप समझ रहे हैं, वह सिर्फ ज्यादा खाना खाने की वजह से निकला पेट यानी 'फूड बेबी' हो सकता है। रजानी ने भी इस पोस्ट के साथ 'हट ना बे' कैप्शन लिखा था।

कैमरे के सामने बोलीं- तुम लोग पागल कर देते हो

प्रेग्नेंसी की अटकलों के बाद 22 अगस्त को करीना पहली बार मुंबई में सार्वजनिक जगह पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने पीली शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ था। वह इस कैजुअल लुक में काफी स्टाइलिश दिखाई दे रही थीं। जैसे ही फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेरकर तस्वीरें और वीडियो लेने शुरू किए, करीना को मजाकिया अंदाज में कहते हुए सुना गया, "तुम लोग पागल कर देते हो।" 

उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर चल रही प्रेग्नेंसी की चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। करीना के इस अंदाज ने साफ कर दिया कि वह इन अफवाहों को गंभीरता से लेने के बजाय हल्के-फुल्के तरीके से ले रही हैं।

सबा पटौदी ने भी अटकलों पर दी सफाई

करीना से पहले उनकी टीम और उनकी ननद सबा पटौदी ने भी तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को खारिज किया था। सबा ने सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर नाराजगी जताते हुए लोगों से अपील की कि केवल किसी तस्वीर या वीडियो के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि कभी-कभी गलत एंगल या किसी दिन की अलग तस्वीर के कारण लोगों को ऐसा लग सकता है कि किसी व्यक्ति के लुक में बड़ा बदलाव आया है। सबा ने यह भी बताया कि करीना एयरपोर्ट से निकलते समय शानदार, क्लासी और स्लिम दिख रही थीं और जिम से निकलते समय भी उनका लुक वैसा ही था।

मजाक में बोलीं- काश यह सच होता

सबा पटौदी ने अपनी बात में यह भी कहा कि वह अपनी बहन करीना को दूसरा बच्चा करने के लिए मनाती रहती हैं और काश यह खबर सच होती। हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि ऐसा कहने पर करीना उनकी जान ले लेंगी।

सबा ने लोगों से अपील की कि हर किसी को अपनी जिंदगी जीने की आजादी दी जानी चाहिए और दूसरों की निजी जिंदगी में बेवजह अटकलें नहीं लगानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ बातें निजी ही रहनी चाहिए और बिना जरूरत किसी के बारे में अनुमान लगाने से बचना चाहिए।