भोपाल: बस्ती में जलभराव पर मंत्री सारंग का सख्त एक्शन, अधिकारियों को लगाई फटकार

भोपाल के छोला स्थित उड़िया बस्ती का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री विश्वास कैलाश सारंग काम में लापरवाही पर भड़के, नगर निगम कर्मचारियों को एफआईआर की दी चेतावनी

भोपाल: बस्ती में जलभराव पर मंत्री सारंग का सख्त एक्शन, अधिकारियों को लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में बस्ती का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग ने काम में लापरवाही पर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों को मौके पर कड़ी फटकार लगाई है। 

दरअसल, भोपाल के छोला स्थित उड़िया बस्ती में निरीक्षण करने मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया।

स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि नाले का पानी लगातार घरों में भर रहा है और लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस पर मंत्री मौके पर ही भड़क गए और नगर निगम के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को तलब कर कड़ी फटकार लगाई।

मंत्री सारंग ने कहा कि तुम सिर्फ गड़बड़ी करते हो। दो साल पहले इस काम के लिए बजट स्वीकृत होने के बावजूद अब तक काम पूरा नहीं हुआ, जो गंभीर लापरवाही है। मंत्री ने काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी देने के साथ अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।