मऊगंज: डांस के दौरान पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार
मऊगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें डांस करते समय एक युवक पिस्टल लहराता दिखा। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
मऊगंज का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक प्रोग्राम में डांसर के साथ नाच रहे हैं। इसी दौरान एक युवक अचानक अपनी पैंट से पिस्टल निकालता है और उसे ऊपर की तरफ लहराते हुए नाचने लगता है।
किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि पिस्टल लहराने वाले युवक का नाम पंकज है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पिस्टल कहां से आई और कब से उसके पास थी.
Saba Rasool 
