भारत टॉप पर, लेकिन वजह शर्मनाक: डोपिंग में लगातार तीसरे साल नंबर वन

Athletics में doping के सबसे अधिक मामले 2024 में सामने आए थे. WADA के अनुसार, 260 indian Dope Cheaters में से 76 ट्रैक एंड फील्ड एथलीट थे. वेटलिफ्टिंग दूसरे नंबर पर थी जिसमें 43 मामले थे, जबकि कुश्ती में 29 मामले सामने आए थे.

भारत टॉप पर, लेकिन वजह शर्मनाक: डोपिंग में लगातार तीसरे साल नंबर वन
google

खेल जगत में डोपिंग यानी बेहतर प्रदर्शन के लिए लिए ली जाने वाली प्रतिबंधित दवाइयों के सेवन से जुड़ी एक खबर सामने आई है. और यह खबर भारत के लिए कहीं से भी गर्व करने वाली नहीं है. लगातार तीसरे साल भारत डोपिंग के सबसे अधिक मामलों वाला देश बन गया है. WADA की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में कुल 260 भारतीय एथलीट प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी पाए गए. भारत का डोपिंग पॉजिटिविटी रेशियो 3.6 प्रतिशत रहा, जो पूरी दुनिया में सबसे अधिक है.

एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा डोपिंग मामले

डोपिंग के मामले भारत पूरी दुनिया से आगे है. 3.6 प्रतिशत के साथ भारत का पॉजिटिविटी रेशियो भी दुनिया में सबसे अधिक था. भारत में डोपिंग को लेकर टेस्ट करने वाली नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने 7,113 यूरिन और ब्लड सैंपल इकट्ठा किए, जिनमें से 260 पॉजिटिव पाए गए थे. जो बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है. इसके उलट चीन ने 24,214 टेस्ट किए और 43 पॉजिटिव मामले सामने आए.  मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक चीन के अलावा पांच देशों ने भारत की तुलना में अपने एथलीटों का ज्यादा सख्ती से टेस्ट किया. जर्मनी में 15,081 टेस्ट हुए जिसमें 54 पॉजिटिव पाए गए. फ्रांस में 11,744 टेस्ट हुए जिसमें 91 पॉजिटिव पाए गए. रूस में 10,514 टेस्ट हुए जिसमें 76 पॉजिटिव पाए गए. इटली ने 9,304 टेस्ट किए जिसमें 85 पॉजिटिव पाए गए वहीं यूके ने 8,273 टेस्ट किए जहां 30 पॉजिटिव पाए गए. लेकिन यह एक साल की कहानी नहीं है. 2023 में भी, भारत ग्लोबल डोपिंग चार्ट में सबसे ऊपर था. जिसमें 213 एथलीट पॉजिटिव पाए गए थे. अपनी एथलेटिक परफॉमेंस को बेहतर बनाने के लिए दवाओं का इस्तेमाल करने वाले एथलीटों की संख्या में साल-दर-साल बढ़ोत्तरी होना चिंताजनक है. 

आंकड़े जो चौंका देंगे 

WADA के मुताबिक किसी कॉम्पटिशन या टूर्नामेंट के दौरान एंटी-डोपिंग वॉचडॉग टेस्ट किए गए हर 5 भारतीय एथलीट में से लगभग 1 डोप पॉजिटिव पाया गया. डोपिंग के बढ़ते मामलों का उदाहरण दिसंबर महीने की शुरुआत में ही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स सामने आया था. कुछ इवेंट्स, जैसे महिलाओं की 400 मीटर, पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स में, स्टार्टिंग लाइन पर सिर्फ एक एथलीट था. आशंका जताई गई कि बाकी लोग एंटी-डोपिंग अधिकारियों की मौजूदगी के कारण मैदान छोड़कर भाग गए थे.

एथलेटिक्स में डोपिंग के सबसे अधिक मामले सामने 2024 में सामने आए थे. WADA के अनुसार, 260 भारतीय डोप चीटर्स में से 76 ट्रैक एंड फील्ड एथलीट थे. वेटलिफ्टिंग दूसरे नंबर पर थी जिसमें 43 मामले थे, जबकि कुश्ती में 29 मामले सामने आए थे. NADA ने कहा कि पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी ‘चिंताजनक’ तो लग रही है. लेकिन NADA ने यह भी कहा कि ये आंकड़े भारत द्वारा डोपिंग को रोकने के प्रयासों का सीधा नतीजा हैं. नाडा ने बताया कि डोप टेस्ट की संख्या 2019 में 4,004 से बढ़कर 2024 में 7,113 हो गई है. NADA के मुताबिक इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 5.6 प्रतिशत से घटकर 3.6 प्रतिशत हो गया है.