मऊगंज:कलेक्टर ने किया पुराने और नए बस स्टैंड का औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने संजय कुमार जैन साफ-सफाई, पेयजल और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

मऊगंज:कलेक्टर ने किया पुराने और नए बस स्टैंड का औचक निरीक्षण

मऊगंज से रिपोर्टर राजेंद्र पयासी। जिला कलेक्टर संजय कुमार जैन ने शहर के पुराने और नए बस स्टैंड का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं से लेकर साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता, यात्री प्रतीक्षालय, सार्वजनिक शौचालय और पेयजल व्यवस्था का अवलोकन किया, साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पुराने बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दुकानदारों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि अपनी दुकानों के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में गंदगी पाई गई, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि बस स्टैंड सार्वजनिक स्थल है, इसलिए यहां स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

नए बस स्टैंड में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नया यात्री प्रतीक्षालय बनाए और उसमें  पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक शौचालयों को व्यवस्थित एवं साफ रखने के निर्देश दिए। 

बस स्टैंड परिसर से हटाया जाएगा अतिक्रमण

कलेक्टर सृजन निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बस स्टैंड परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जर्जर भवनों को चिन्हित कर उन्हें सुरक्षित तरीके से हटाने के निर्देश भी दिए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि यात्री सुविधाओं के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जा रही है।

कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बस स्टैंडों पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध करायें। उन्होंने नियमित निरीक्षण और निगरानी के माध्यम से व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन टाउन हॉल का भी निरीक्षण किया और संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया कि समय में कार्य पूरा करें। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल,एडिशनल एसपी विक्रम सिंह, डिप्टी कलेक्टर पवन गौरैया, नगर परिषद के सीएमओ राहुल मिश्रा उपस्थित रहे।