Japan में 7.1 तीव्रता का भूकंप, Kumamoto के पास Tsunami Alert जारी
Kyushu में जोरदार भूकंप के झटको से दहला Japan, JMA ने जारी की सुनामी की चेतावनी, प्रशासन हाई अलर्ट पर
Tokyo। Japan के Kyushu Island के Kumamoto क्षेत्र में मंगलवार को 7.1 Magnitude का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के तेज झटकों के बाद Japan Meteorological Agency (JMA) ने तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र में Kumamoto Coast के पास 10 Kilometer की गहराई पर स्थित था।
झटके महसूस होते ही स्थानीय प्रशासन ने Emergency Alert जारी कर लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
1 Meter तक Tsunami Waves की आशंका
JMA के मुताबिक, भूकंप के बाद 1 मीटर तक ऊंची Tsunami Waves उठने की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर Kumamoto सहित Nagasaki, Kagoshima, Fukuoka, Saga, Oita और Miyazaki Prefectures में भी चेतावनी जारी की गई है। इन सभी तटीय इलाकों के लोगों को समुद्र किनारे जाने से बचने और जरूरत पड़ने पर तुरंत ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
Authorities ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और Disaster Response Agencies पूरी तरह अलर्ट पर हैं। राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखा गया है और तटीय क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल Japan Meteorological Agency (JMA) तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन संभावित Aftershocks और समुद्री गतिविधियों को देखते हुए निगरानी लगातार जारी है।
Varsha Shrivastava 
