मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक शुरु
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक शुरु है.
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्री परिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गान के साथ हुई।
देखिए बैठक की तस्वीरें...

सोयाबीन और मूंग खरीदी पर हो सकता है फैसला
कैबिनेट बैठक में किसानों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। खास तौर पर सोयाबीन और मूंग की खरीदी को लेकर सरकार महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। किसानों के हितों से जुड़े प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है।
श्रावण मास की व्यवस्थाओं पर रहेगा फोकस
बैठक में पवित्र श्रावण मास के दौरान प्रदेशभर के मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की जाएगी। मुख्यमंत्री मंत्रियों को निर्देश देंगे कि वे अपने-अपने जिलों के कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लें और व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखें।

कानून व्यवस्था पर भी होगी समीक्षा
कैबिनेट बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अधिकारियों और मंत्रियों को सतर्क रहने तथा किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दे सकते हैं।

