MP Promotion Order : TI से DSP प्रमोशन के आदेश जारी, राज्य शासन ने अधिकारियों की नई पदस्थापना की
MP Promotion Order : पदोन्नति के साथ ही अधिकारियों की नई पदस्थापना भी की गई है।
MP Promotion Order : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए निरीक्षक (टीआई) संवर्ग के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश 10 सितंबर 2026 को मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल से जारी किया गया है। इस आदेश में 150 पुलिस अधिकारियों को DSP पद पर पदोन्नत किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, 150 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति के साथ ही अधिकारियों की नई पदस्थापना भी की गई है। DSP पद पर पदोन्नति के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने नए पद की जिम्मेदारियां संभालनी होंगी। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रभावी रहेगी।
यहां देखिये आदेश कॉपी














