IPL 2026:आज चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस के बीच करो या मरो मुकाबला, धोनी के खेलने को लेकर सस्पेंस

IPL 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक में “करो या मरो” मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए इस अहम मैच में भिड़ेंगी।

IPL 2026:आज चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस के बीच करो या मरो मुकाबला, धोनी के खेलने को लेकर सस्पेंस

IPL 2026। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज करो या मरो मुकाबला होगा। चेपॉक में होने वाला ये मुकाबला दोनों के लिए बेहद अहम है। यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, लेकिन एक बार फिर एमएस धोनी के मैच खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। चेन्नई ने इस सीजन में अब तक 8 मुकाबलों खेले हैं। जिसमें से 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है और 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई की स्थिति खराब

जबकि इस सीजन मुंबई की स्थिति और खराब है। टीम ने 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते है और 6 मैच में हार झेली है। ऐसे में इस मुकाबले में हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ की राह लगभग बंद हो सकती है। दोनों टीमों इस सीजन दूसरी बार आमने सामने होंगे। इससे पहले 23 अप्रैल को मुंबई में खेले गए मैच में चेन्नई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 103 रन से जीत दर्ज की थी। IPL में दोनों टीम के बीच अब तक 40 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से मुंबई ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई को 19 मैच में जीत मिली है।

मुंबई के खिलाफ सैमसन का शानदार शतक

संजू सैमसन ने मुंबई के खिलाफ पिछले मुकाबले में शानदार शतक लगाया था। इस सीजन में अब तक 8 मैचों में 2 सेंचुरी के साथ 300+ रन बना चुके हैं और टीम के सबसे सफल बल्लेबाज बने हुए हैं। गेंदबाजी में जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने बेहतरीन प्रदर्शन कर रहें हैं।

रायन रिकल्टन  शानदार फॉर्म में

मुंबई इंडियंस के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा बन गया है। टीम के ओपनर रायन रिकल्टन शानदार फॉर्म में हैं और 6 मैचों में 260 रन बनाकर टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 55 गेंदों पर नाबाद 123 रन की तूफानी पारी खेली थी। गेंदबाजी में अल्लाह गजनफरने प्रभाव डाला है। वे 6 मैचों में 10 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं।

इससे पहले हुए मैच में लगातार तीन हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार वापसी की और राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गवाकर 225 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 226 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली के ओपनर्स ने 110 रन की मजबूत साझेदारी की, जिसने टीम की जीत की नींव रखी। ओपनर्स के शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली ने IPL इतिहास का अपना सबसे बड़ा रन चेज भी पूरा किया।