सतना में पर्यटकों को दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूटा, 3 बदमाश गिरफ्तार; एक फरार
सतना में छत्तीसगढ़ से आए पर्यटकों को चाकू की नोक पर लूटने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार हुए. पुलिस ने नकदी, मोबाइल और 2 बाइक जब्त कीं। एक आरोपी फरार है.
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
सतना। मैहर और सतना घूमने आए छत्तीसगढ़ के पर्यटकों को दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूटने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर 9 हजार 600 नगद, तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं. वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.
पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मुंगेली के बोड़तरा कला निवासी ललित जायसवाल अपने साथी गजानंद निषाद और गणेश दुबे के साथ 11 सितंबर की रात सतना पहुंचे थे, तीनों मैहर में मां शारदा के दर्शन करने के साथ सतना घूमने आए थे और शहर के एक होटल में रुके थे. 12 सितंबर को गणेश अपने बीमार दोस्त से मिलने के लिए ललित के साथ ऑटो से नागौद की तरफ जा रहा था. गजानंद होटल में ही रुका था.
बताया गया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चंडीमाता मंदिर के पास हड्डी फैक्ट्री रोड पर चार युवक खड़े थे. ऑटो चालक ने सवारी समझकर वाहन रोक दिया. इसके बाद चारों युवकों ने ललित और गणेश को ऑटो से उतार लिया और चाकू अड़ा दिया. आरोप है कि बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों को धमकाया और चाकू की नोक पर करीब 30 हजार लूट लिए. इसके बाद पीड़ित ललित ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई.
दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आने के बाद नगर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान के निर्देश पर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई. टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज और साइबर सेल से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर दबिश दी.
पुलिस ने कमलेश प्रसाद सेन, निवासी देवरी कला थाना रैगांव, दिलीप बोस, निवासी महतैन थाना सिंहपुर और धरमदास चौधरी, निवासी महतैन थाना सिंहपुर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. वहीं, वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है.
कार्रवाई में सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीती विश्वकर्मा, साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह सेंगर, एएसआई अमर सिंह, प्रधान आरक्षक विवेक दुबे, विकास सिंह, आरक्षक आनंद सिंह और समीर गौतम शामिल रहे.
SEO Title: सतना में पर्यटकों को चाकू की नोक पर लूटा, 3 बदमाश गिरफ्तार
URL Slug:
Keywords: Satna Crime, Satna Police, Tourist Robbery, Satna Robbery Case, Madhya Pradesh Crime, Tourist Safety, Civil Line Police Satna
Sunday, 28 Mar, 2021
Monday, 18 Jan, 2021
Sunday, 18 Apr, 2021
Thursday, 24 Dec, 2020
Sunday, 04 Apr, 2021
Saturday, 16 Jan, 2021
Saturday, 12 Sep, 2026
Wednesday, 09 Sep, 2026
Tuesday, 18 Aug, 2026
MP के भिंड में NH-719 पर देर रात हुआ हादसा, धान की रोपाई कर घर लौट रहे मजदूरों की...
Saturday, 01 Aug, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर दौरे के दौरान 96 आधुनिक पुलिस आवासों और हाईटेक...
Wednesday, 26 Aug, 2026
IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 610 रुपए घटकर 1.61 लाख रुपए हो गया...
Saturday, 11 Jul, 2026
निसान इंडिया ने नई टेक्टन SUV को 10.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है,...
Sunday, 23 Aug, 2026
Mawa Buying Tips : मिलावटी मावा सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है इसलिए त्योहारों...
3 hours ago
Bhopal में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, Rewa से आए लोगों ने सेमरिया...
Tuesday, 08 Sep, 2026
शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 75,800 और निफ्टी 23,700 के स्तर पर
8 hours ago
होलकरकालीन परंपरा में निकली होलकरी गणेश की पालकी, राजवाड़ा में होगी स्थापना
Monday, 07 Sep, 2026
MLA Sushant Shukla Dance Video : बेलतरा विधानसभा तीजा तिहार के दौरान विधायक सुशांत...
Thursday, 27 Aug, 2026
T-72 Tank : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम में व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर...

