छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर ABVP का प्रदर्शन : उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, छात्रसंघ चुनाव की मांग

ABVP on student union elections : मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव तुरंत बहाल करने की मांग को लेकर ABVP ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ABVP ने अपनी मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर ABVP का प्रदर्शन : उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, छात्रसंघ चुनाव की मांग

ABVP on student union elections : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मंगलवार को सिंगरौली कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के नाम ज्ञापन सौंपते हुए छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग रखी।

2017 से बंद हैं छात्रसंघ चुनाव

ABVP का कहना है कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2017 से छात्रसंघ चुनाव बंद हैं। लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों की लोकतांत्रिक भागीदारी प्रभावित हो रही है।

सीधी-सिंगरौली जिले के ABVP संयोजक निखिल वर्मा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल चुनावी प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि छात्रों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उनके मुताबिक, छात्रसंघ के जरिए विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं और मांगों को संस्थागत स्तर पर उठाने का अवसर मिलता है।

ABVP ने सरकार के सामने क्या मांग रखी?

ज्ञापन में ABVP ने मध्य प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल करने की मांग की है। परिषद ने अपने ज्ञापन में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों और लिंगदोह समिति की सिफारिशों का भी हवाला दिया।

ABVP का कहना है कि सरकार की ओर से पहले छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर आश्वासन दिए गए थे, लेकिन अभी तक चुनाव का कोई आधिकारिक कार्यक्रम सामने नहीं आया है। परिषद ने सरकार से जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की मांग की है।