Khajrana गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं का 20 करोड़ रुपए का बीमा : पहली बार बढ़ाया बीमा कवरेज, पब्लिक लायबिलिटी इंश्योरेंस से सुरक्षा

Khajrana Ganesh Temple Insurance : गणेशोत्सव के दौरान खजराना गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए 20 करोड़ रुपए की पब्लिक लायबिलिटी इंश्योरेंस पॉलिसी कराई है। 

Khajrana गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं का 20 करोड़ रुपए का बीमा : पहली बार बढ़ाया बीमा कवरेज, पब्लिक लायबिलिटी इंश्योरेंस से सुरक्षा

Khajrana Ganesh Temple Insurance : मध्य प्रदेश इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति ने बड़ा कदम उठाया है। इस बार मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 20 करोड़ रुपए का पब्लिक लायबिलिटी इंश्योरेंस कराया गया है।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बीमा पॉलिसी की जानकारी देते हुए बताया कि पहले करीब 2 करोड़ रुपए का बीमा कराया जाता था, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए किया गया है। वहीं कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि हमारी कामना है कि इस पॉलिसी की आवश्यकता किसी भी श्रद्धालु के लिए ना पड़े।

दरअसल, इंदौर में गणेशोत्सव के दौरान खजराना गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए 20 करोड़ रुपए की पब्लिक लायबिलिटी इंश्योरेंस पॉलिसी कराई गई है। 

पहले होता था 2 करोड़ रुपए का बीमा 

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालु इस पॉलिसी के कवरेज में रहेंगे। किसी दुर्घटना या अप्रिय घटना की स्थिति में पॉलिसी की नियम-शर्तों के मुताबिक बीमा लाभ दिया जाएगा। पहले करीब 2 करोड़ रुपए का बीमा कराया जाता था, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीमा राशि बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए की गई है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

वहीं इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा (Indore Collector Shivam Verma) ने भी इस पहल की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि बीमा सुरक्षा के लिहाज से एक अतिरिक्त व्यवस्था है, लेकिन उनकी कामना है कि गणेशोत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और इस पॉलिसी की आवश्यकता किसी भी श्रद्धालु के लिए ना पड़े।