इंदौर में 6 लाख की MD ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने कुलदीप मेघवाल को 60.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ "MD" के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए है।

इंदौर में 6 लाख की  MD ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार
google

क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस ने 60.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी कुलदीप पेंटर को गिरफ्तार किया। जब्त माल की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी सस्ते दाम पर मादक पदार्थ खरीदकर महंगे दामों पर बेचने का काम करता था। पुलिस ने अपराध क्रमांक 201/25, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

इंदौर में दिन पर दिन बढ़ रहे अवैध ड्रग्स की तस्करी को लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच कई दिनों से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को शहर के माल गोदाम कार्यालय, लक्ष्मीबाई नगर के पास एक संदिग्ध आदमी दिखा। जैसे ही पुलिस ने युवक से पूछताछ की, युवक पुलिस को देखकर घबराने लगा और भागने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

आरोपी कुलदीप मेघवाल राजस्थान के झालावाड़ का रहने वाला है और 5वीं पास है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।